15 अगस्त एवं 16 अगस्त 2026 को कृषि उपज मंडी इटारसी में अवकाश रहेगा
इटारसी । समस्त कृषक बंधुओं को सूचित किया जाता है कि दिनांक 15 अगस्त एवं 16 अगस्त 2026 को अवकाश होने तथा मंडी प्रांगण में वर्तमान में कृषि उपज की आवक अधिक होने के कारण दिनांक 14 अगस्त 2026 को प्रातः 11:00 बजे तक ही कृषि उपज लेकर आने वाले वाहनों को मंडी प्रांगण में प्रवेश दिया जाएगा।
अतः समस्त कृषक बंधु निर्धारित समय का ध्यान रखते हुए अपनी कृषि उपज मंडी प्रांगण में लेकर आएँ एवं मंडी व्यवस्था में सहयोग प्रदान करें।
Tags:
समाचार
.jpg)