शासकीय कन्या महाविद्यालय इटारसी में NCC चयन परीक्षा आयोजित, छात्राओं में दिखा देशसेवा का जज्बा
इटारसी । शासकीय कन्या महाविद्यालय, इटारसी में नव-प्रवेशित छात्राओं के लिए 05 MP बटालियन, नर्मदापुरम में प्रवेश हेतु परीक्षा आयोजित की गई। मुख्य परीक्षक के रूप में बटालियन के हवलदार श्री संजय कुमार उपस्थित रहे। चयन प्रक्रिया के दौरान छात्राओं की शारीरिक दक्षता मापन हेतु छात्राओं के शारीरिक स्वास्थ्य, सहनशक्ति, दौड़, और फुर्ती का परीक्षण लिया गया जबकि लिखित परीक्षा द्वारा छात्राओं के सामान्य ज्ञान, राष्ट्रीय ध्वज, राष्ट्रीय प्रतीकों के प्रति समझ, NCC के सिद्धांतों तथा समसामयिक विषयों पर आधारित प्रश्नपत्र के माध्यम से उनके बौद्धिक स्तर को परखा गया। छात्राओं ने अनुशासित होकर दोनों स्तरों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. आर. एस. मेहरा ने कहा, कि NCC जीवन में अनुशासन, साहसिक क्षमता और देश के प्रति समर्पण की भावना जगाती है। यह छात्राओं में नेतृत्व गुण विकसित कर उन्हें एक सशक्त नागरिक बनाती है। NCC प्रभारी नीतू अहिरवार ने कहा, कि आज की युवा नारियों में राष्ट्रसेवा का जुनून अतुलनीय है। NCC 'एकता और अनुशासन' के मूलमंत्र के साथ छात्राओं को हर परिस्थिति से निपटने और राष्ट्र निर्माण में भूमिका निभाने के लिए तैयार करती है। परीक्षक हवलदार संजय कुमार ने छात्राओं के उत्साह और अनुशासन की सराहना की।
प्राचार्य
Tags:
समाचार
.jpg)