ad

नगर में प्रथम बार होगी तीन दिवसीय श्री भक्तमाल कथा 16 से


नगर में प्रथम बार होगी तीन दिवसीय श्री भक्तमाल कथा 16 से

खंडवा। सिंधी कॉलोनी स्थित प्राचीन श्री झूलेलाल मंदिर में श्री झूलेलाल नवयुवक मंडल एवं श्री झूलेलाल समर्थ के सयुक्त तत्वावधान में सिंधी समाज द्वारा अपने इष्टदेव भगवान श्री झूलेलाल जी का चालिहा पर्व श्रद्धा, उमंग एवं आस्था पूर्वक 40 दिनों तक कठिन उपवास रखकर मनाया जा रहा है। यह जानकारी देते हुए पैनल सचिव रजत मंगवानी एवं प्रवक्ता निर्मल मंगवानी ने बताया कि पर्व के दौरान प्रथम बार सिंधी कॉलोनी स्थित प्राचीन श्री झूलेलाल मंदिर में तीन दिवसीय श्री भक्तमाल कथा साई कृष्णदास जी के मुखारविंद से रविवार 16 से 18 अगस्त तक प्रति रात्रि 9 बजे से होगी। संत श्री व्दारा संगीतमय कथा के दौरान कई प्रसंगों में 1000 से अधिक भक्तों व संतों के जीवन चरित्र और उनकी दिव्य कथाओं का वर्णन किया जायेगा। श्री झूलेलाल नवयुवक मंडल एवं श्री झूलेलाल समर्थ पैनल अध्यक्ष प्रदीप कोटवानी, अनिल सबनानी, करण बजाज, साहिल गिदवानी आदि सहित पदाधिकारी सदस्यों ने धर्म प्रेमी जनता एवं समाजजन से कार्यक्रम का आनन्द लेने की अपील की गई है।
देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post