मिशन खेड़ा में नव युवक दुर्गा समिति का ध्वजारोहण कार्यक्रम हुआ
इटारसी । नवदुर्गा युवक समिति बंगाली कॉलोनी मिशन खेड़ा ने 80वें स्वाधीनता दिवस का कार्यक्रम सरस्वती मंदिर के प्रांगण में ध्वजारोहणकर मनाया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व शिक्षक राजकुमार दुबे एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में अखिलेश दुबे उपस्थित हुए कार्यक्रम की अध्यक्षता वार्ड पार्षद मीरा यादव ने की।
कार्यक्रम में राजकुमार यादव,हरीश यादव, संतोष यादव, राकेश यादव ,कमलेश सरकार ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन नवयुवक दुर्गा समिति के राजू विश्वास ने किया एवं आभार इंद्रजीत शाह ने माना। कार्यक्रम के उपरांत मिष्ठान एवं टॉफियों का वितरण किया गया।
Tags:
समाचार
.jpg)