ad

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम द्वारा जश्ने-ए-आजादी महापर्व धूमधाम से मनाया गया


श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम द्वारा जश्ने-ए-आजादी महापर्व धूमधाम से मनाया गया

वतन की आन पर सर्वस्व हम अपना लुटा देंगे - राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक गोयल 

पिलखुवा। श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम जनपद गाजियाबाद इकाई के समृद्ध मंच पर 80वे स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर विशाल कवि सम्मेलन हुआ।कवि सम्मेलन का शुभ आरंभ मां वीणा पाणी की वंदना से किरन अग्रवाल ने किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ कवि एवं साहित्यकार आ.अशोक गोयल चक्रवर्ती जी ने की।राष्ट्रीय अध्यक्ष नेअपने उद्बोधन में अनेक रचना व मुक्तक पेश किए।
देश के सूदूर राज्यों से कवि सम्मेलन में कवियों की उपस्थिति रही सभी देश भक्ति के रंग में रंगे रहे।
विशिष्ट अतिथि आ.बीना गोयल जी ने अपने उद्बोधन से संस्था के कार्य एवं उद्देश्यों पर प्रकाश डाला और समस्त कवियों को प्रोत्साहित किया-'नौजवानों उन्हें याद कर लो ज़रा, जो शहीद हो गए इस वतन के लिए ------
मुख्य अतिथि वरिष्ठ कवि आदरणीय सूबेदार कृष्णदेव प्रसाद सिंह (पूर्व सैन्य अधिकारी) जी का सानिध्य प्राप्त हुआ।14 अगस्त स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर जनपद गाजियाबाद इकाई श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम,कवि सम्मेलन में कवियों ने राष्ट्र प्रेम से ओत प्रोत एक से बढ़कर एक रचनाएं प्रस्तुत कर खूब वाह वाही बटोरी -मंच का संचालन डॉ स्नेह लता भारती और रजनी सिंह के संयुक्त संचालन ने कवि सम्मेलन को नये मुकाम पर पहुंचाया।कवि सम्मेलन में कवियों ने आजादी की लडाई में अपने प्राण न्यौछावर करने वाले एवं वर्तमान सैना के प्रति अपनी श्रद्धा भक्ति, कृतज्ञता प्रकट की।कवि सम्मेलन में उपस्थित काव्य पाठ करने वाले कवि,कवयित्री, मोनिका डागा,नीरजा सिंह अमरावती महाराष्ट्र,रीता गुगलानी फरीदाबाद,किरन अग्रवाल प्रतापगढ़ यूपी,कोमल सिंह गुरू (छ.ग.), मोती राम भूलेंद्र छत्तीसगढ़,आशा बिसारिया चंदौसी, ईश्वर चंद्र विद्यावाचस्पति संत कबीर नगर,आशा शर्मा इंदौर मध्यप्रदेश,पुष्पा निर्मल बेतिया बिहार,डा०कवि कुमार निर्मल बेतिया बिहार, किरन यादव दिल्ली,अल्का गुप्ता भारती मेरठ, सीमा मुकंद अग्रवाल रायपुर छत्तीसगढ़ ने काव्य पाठ कर वीरगति प्राप्त वीर, वीरांगनाओं को श्रद्धांजलि दी, एवं अपनी सीमा पर तैनात मां भारती के प्रहरीयों के प्रति श्रद्धा भक्ति से कृतज्ञता व्यक्त की। कार्यक्रम को विराम दिया आ.अशोक गोयल चक्रवर्ती  ने जय हिन्द, वन्देमातरम द्वारा।
देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post