ad

नमो आवास परिसर में गूंजी हरियाली की शपथ


नमो आवास परिसर में गूंजी हरियाली की शपथ

पत्रकारों जनप्रतिनिधियों  एव नागरिकों ने पौधे रोपकर लिया संरक्षण का संकल्प

सिवनी मालवा। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नगर के वार्ड क्रमांक-10 स्थित नमो प्रधानमंत्री आवास परिसर मल्टी में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष रितेश जैन मुख्य रूप से उपस्थित रहे। जनप्रतिनिधियों, पत्रकारों और स्थानीय नागरिकों ने परिसर में पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।  
कार्यक्रम नंदकिशोर व्यास, विनीत राठी राजू राठौर अरुण कश्यप, केके यदुवंशी, रामशंकर शर्मा, रामशंकर दुबे, नीरज यादव, सुधीर मालवीय तापस जोशी अमरदीप चौबे ईश्वर जमीदार,शिव राठौर किरण राठौर कमलेश लोवंशी दीपक बातव खेमचंद चौकसे अशोक राठौर सहित पत्रकार जनप्रतिनिधि एवं नागरिक मौजूद रहे।  
पौधा लगाना ही नहीं, उसकी देखभाल भी जरूरी है- नगर पालिका अध्यक्ष रितेश जैन ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन के दौर में पर्यावरण संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि सिर्फ पौधा लगाकर हमारी जिम्मेदारी खत्म नहीं होती, बल्कि लगाए गए पौधे को वृक्ष बनने तक उसकी नियमित देखभाल करना भी उतना ही जरूरी है। उन्होंने नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी सुरक्षा करने की अपील की। हमारे द्वारा अभी तक 3000 पौधे लगा चुके हैं हमारा लक्ष्य 10000 पौधे लगाने का है
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने तथा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने की शपथ ली।  

हरियाली से संवरेंगे नमो आवास परिसर
जनप्रतिनिधियों ने कहा कि नमो प्रधानमंत्री आवास परिसर को हरा-भरा और सुंदर बनाने के लिए भविष्य में भी लगातार पौधरोपण अभियान चलाए जाएंगे। परिसर में लगाए गए पौधों की सुरक्षा एवं देखभाल की जिम्मेदारी वार्डवासियों को सौंपी गई।  
वृक्षारोपण कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के माध्यम से 'पौधा लगाएं, पौधा बचाएं और पर्यावरण को सुरक्षित बनाएं' का संदेश दिया गया।
देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post