महिला सभा ने धूमधाम से हरियाली तीज महोत्सव मनाया
इटारसी । सनाढ्य ब्राह्मण महिला सभा ने हरियाली तीज महोत्सव के कार्यक्रम का आयोजन मालवीय गंज स्थित ब्रजलाता रावत के निवास पर किया ।
सभा की सभी महिला सदस्याएं हरा श्रृंगार कर कार्यक्रम में शामिल हुई।
बैठक की अध्यक्षता सभा की वरिष्ठ सदस्या कल्पना पाराशर ने की। शांति शर्मा ने हरियाली तीज का महत्व विस्तार से बतलाया । महिला सदस्याओं ने गीतों की प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम का संचालन अध्यक्ष संगीता शर्मा ने एवं आभार सचिव नेहा बुधौलिया ने जताया। बैठक में सभा की सदस्याओं रश्मि मिश्रा, आशा मिश्रा, मंगला ढ़िमोले ,शोभना शर्मा, विनीता शर्मा ,सरोज दुबे, अर्चना शर्मा ,ज्योति शर्मा, साधना दुबे , सरिता शर्मा, विजयलक्ष्मी मिश्रा, अस्मिता मिश्रा, शानू शर्मा ,प्रीति दुबे , सिया शर्मा, शिवानी शर्मा ,खुशी शर्मा ,ज्योति राजोरिया, विनीता तिवारी सहित समाज की महिलाएं शामिल हुई।
Tags:
समाचार
.jpg)