सेवा भारती कन्या छात्रावास में "प्रकल्प दर्शन" कार्यक्रम संपन्न
दानदाताओं ने छात्राओं के लिए किया ₹2 लाख से अधिक का सहयोग घोषित
*इटारसी* सेवा भारती द्वारा संचालित *कन्या छात्रावास* में आज "प्रकल्प दर्शन" कार्यक्रम अत्यंत उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में *सतीश सांवरिया,विजय अग्रवाल, कुशल पटेल एवं पंकज अग्रवाल* मंचासीन रहे। *शिवप्रताप सिंह, विभाग समन्वयक* ने अतिथियों का परिचय कराया। इस अवसर पर *मनोज राय, छात्रावास सदस्य,दीपा उईके, छात्रावास अधीक्षिका एवं पूनम तोमर, सह अधीक्षिका* भी उपस्थित रहीं।
*कार्यक्रम की रूपरेखा*
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा छात्रावास परिसर के भ्रमण एवं गतिविधियों की जानकारी के साथ हुआ। इसके पश्चात सभी के लिए सामूहिक सर्व भोज का आयोजन किया गया। मंचीय कार्यक्रम में सभी अतिथियों का स्वागत किया गया।
*सतीश सांवरिया* ने सेवा भारती के कार्यों एवं जिले में संचालित संस्कार केंद्रों की विस्तृत जानकारी दी। छात्रावास की स्वच्छता एवं अध्ययनरत छात्राओं के अनुशासन को देखकर सभी अतिथि अत्यंत प्रभावित हुए।
*दानदाताओं ने की सहयोग की घोषणा*
सेवा भारती के कार्यों से प्रभावित होकर अनेक समाजसेवियों ने वार्षिक, मासिक एवं अन्य रूपों में सहयोग की घोषणा की:
*वार्षिक सहयोगकर्ता:*
1. *डॉ. शीतल अचलेश्वर दयाल* - लाइब्रेरी निर्माण हेतु ₹1,00,000
2. *दिलीप पटेल* - ₹25,000
3. *रामनाथ चौरे* - ₹25,000
4. *मनोज बामोतिया* - ₹25,000
5. *शंभू दयाल पटेल* - ₹11,000
6. *सुमित्रा तोमर* - ₹5,100
7. *अंजू नारोलिया* - ₹5,100
8. *रवि शंकर दुबे* - ₹3,100
9. *मानसी गिलानी* - ₹3,100
10. *अनिल गिलानी* - ₹3,100
11. *सरवन पटेल* - ₹1,100
12. *प्रवीण पटेल* - ₹1,000
13. *अमित परसाई* - ₹500
*मासिक सहयोगकर्ता:*
1. *डॉ. हर्षल कामरे, नर्मदापुरम* - ₹10,000 प्रति माह
2. *दिलीप पटेल, ठेकेदार* - ₹5,000 प्रति माह
3. *सुमित्रा तोमर* - ₹500 प्रति माह
4. *वीरेन्द्र दीक्षित* - ₹500 प्रति माह
5. *सोनू बिंद्रा* - प्रतिमाह सब्जी सहयोग
*अन्य सहयोगी:* नीलेंद्र पटेल, कालीचरण पटेल, प्रमोद सिंह सोलंकी, पहलवान सिंह सोलंकी, अनंत रावत,शिव पटेल, सुरेंद्र चिमानिया,विनोद पाण्डे,अरविंद चौरे,सारिका कटरे,अमिताभ वेश,श्याम मोहन सोलंकी,ललित अग्रवाल,संदीप खंडेलवाल, मोहन खंडेलवाल,राजेंद्र अग्रवाल,गौरव मित्तल, राजेंद्र तोमर देवेंद्र सिंह राठौर,विजय अग्रवाल (राजू अग्रवाल),रजनी यादव।
कार्यक्रम के अंत में सभी दानदाताओं एवं उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया गया। छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए मिले इस सहयोग से छात्रावास की गतिविधियों को और मजबूती मिलेगी।
Tags:
समाचार
.jpg)