ad

वरिष्ठ नागरिक मंच की बैठक सम्पन्न



वरिष्ठ नागरिक मंच की बैठक सम्पन्न

इटारसी । वरिष्ठ नागरिक मंच की मासिक बैठक गोठी धर्मशाला धर्मशाला के कक्ष में संपन्न हुई ।बैठक की अध्यक्षता मंच अध्यक्ष सुशील शर्मा ने की। 
राष्ट्रगान जन गण मन के समूह गान के साथ बैठक आरंभ हुई।
बैठक की जानकारी देते हुए मंच प्रवक्ता राजकुमार दुबे ने बतलाया कि माह में जन्मदिवस वाले सदस्यों अरुण कुमार मेहतो, हेमंत भट्ट, विजय मंडलोई एवं डॉ एके शुक्ला का जन्म दिवस कार्यक्रम मना कर उपहार सामग्री भेंट की गई। 
साहित्यकार कवि टीआर चौलकर ने हास्य व्यंग की मजेदार कविता ' ज्यों केले के पात में 'सुनाई।
सुश्री सीपी ठाकुर ने रामेश्वरम् तीर्थ यात्रा के संस्मरण सांझा किये।
बैठक का संचालन सचिव सुरेश रघुवंशी ने किया। 
बैठक में डा ज्ञानेंद्र पांडे, डॉ केएस उप्पल, डॉ के सी साहू,डॉ एके शुक्ला, सीपी ठाकुर,अरूण मेहतो,एन पी चिमानिया,उषा चिमानिया, सुनीता बबेजा, आशा अग्रवाल। एन आर अग्रवाल, अशोक सक्सेना, के के गुप्ता, विजय मंडलोई, जीपी दीक्षित ,हेमंत भट्ट, मोहन भाई पटेल, कस्तूरी लाल बवेजा रामकिशोर चौरे , सुरेंद्र सिंग तोमर ,शिव प्रकाश चौबे राजकुमार दुबे , मुरली मनोहर दीक्षित आदि की उपस्थिति रही।
देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post