ad

रोड चौड़ीकरण के लिए आपसी सहमति से हटाई गई मजार, ग्वाल बाबा डोलरिया रोड क्षेत्र में अब सुगम होगा यातायात


 

 रोड चौड़ीकरण  के लिए आपसी सहमति से हटाई गई मजार, ग्वाल बाबा डोलरिया रोड क्षेत्र में अब सुगम होगा यातायात

इटारसी। शहर के विकास और यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने की दिशा में आज प्रशासन ने एक बड़ी बाधा को सफलतापूर्वक दूर कर लिया। ग्वाल बाबा (नाला मोहल्ला) क्षेत्र में डोलरिया रोड पर स्थित एक मजार, जो लंबे समय से रोड चौड़ीकरण में बाधक बन रही थी, उसे आज आपसी सहमति और पूरे सम्मान के साथ हटा दिया।

विधायक डॉ. सीता शरण शर्मा के प्रयासों को मिली सफलता

क्षेत्रीय विधायक डॉ. सीता शरण शर्मा पिछले काफी समय से इस सड़क के चौड़ीकरण के लिए प्रयासरत थे। उन्होंने स्थानीय नागरिकों और संबंधित पक्षों के साथ लगातार संवाद बनाए रखा। विधायक डॉ. शर्मा ने बताया कि मजार को सड़क किनारे से हटाकर, सुरक्षित और सम्मानजनक तरीके से हटा दिया गया। विधायक डॉ शर्मा ने कहा कि   "विकास के लिए सहयोग जरूरी है और यह कार्य आपसी समन्वय का उत्कृष्ट उदाहरण है।"

अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर

मजार हटाने के साथ-साथ प्रशासन ने सड़क के आसपास मौजूद अन्य अवैध अतिक्रमणों को भी हटाया। नगर पालिका और पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में बुलडोजर के जरिए सड़क को साफ किया गया ताकि चौड़ीकरण का कार्य बिना किसी रुकावट के पूरा हो सके।

30 हजार ग्रामीणों को मिलेगी राहत

नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे ने बताया कि इस मार्ग पर यातायात का भारी दबाव रहता है। स्थानीय नागरिकों के सहयोग से मजार को हटा किया गया है। अब यहाँ यातायात व्यवस्था पहले से कहीं बेहतर होगी।"

लाभार्थी क्षेत्र

 यार्ड रोड से आने-जाने वाले लगभग दो दर्जन गांवों के लोग।

 * जनसंख्या: लगभग 30,000 से अधिक ग्रामीण इस रास्ते का उपयोग करते हैं।

 * प्रभाव: मजार और अतिक्रमण हटने के बाद अब डोलरिया और रेलवे की ओर जाने वाला यह मार्ग चौड़ा और सुगम हो जाएगा।

सौहार्द की मिसाल: पहले मंदिर, अब मजार

यह पहला मौका नहीं है जब इटारसी में विकास के लिए धार्मिक स्थलों को सम्मानपूर्वक विस्थापित किया गया हो। इससे पहले रेलवे स्टेशन के सामने स्थित हनुमान मंदिर को भी सुचारू यातायात के लिए विस्थापित किया गया था। आज मजार हटकर  यह साबित कर दिया कि शहर के विकास के लिए सभी वर्गों का सहयोग मिल रहा है।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post