ad

भारतीय जैन मिलन वासुपूज्य जिनालय शाखा की बैठक संपन्न


 

भारतीय जैन मिलन वासुपूज्य जिनालय शाखा की बैठक संपन्न

स्वास्थ्य शिविर के आयोजन की तैयार करें रुपरेखा- श्रेयांस जैन

तालबेहट (ललितपुर ) कसबे के वासुपूज्य दिगम्बर जैन मंदिर में सोमवार को सायं कालीन बेला में भारतीय जैन मिलन की एक आवश्यक बैठक क्षेत्र क्रमांक-13 के क्षेत्रीय अध्यक्ष वीर श्रेयांस जैन गदयाना की अध्यक्षता एवं राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री अतिवीर सुरेश बाबू जैन एड,  राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री अतिवीर महेंद्र जैन पंचमनगर के मुख्य आतिथ्य में आयोजित की गयी। इस मौके पर क्षेत्रीय कार्याध्यक्ष अतिवीर ईo नेमिचंद्र जैन ने 15 फरवरी रविवार को जे डी का बाड़ा ललितपुर में आयोजित क्षेत्रीय अधिवेशन की विस्तृत जानकारी दी। अतिवीर सुरेश बाबू जैन एड ने बहुमण्डल एवं वासुपूज्य जिनालय शाखा से समय पर पहुँचकर सक्रिय सहभागिता निभाते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की। क्षेत्रीय अध्यक्ष श्रेयांस जैन गदयाना ने तालबेहट में स्वास्थ्य शिविर लगाने की रुपरेखा तैयार करने का विचार रखा। आगामी क्षेत्रीय अधिवेशन तालबेहट की दोनों शाखाओ के तत्वाधान में कराने पर विचार विमर्श किया गया। मंदिर समिति के अध्यक्ष पुष्पेंद्र जैन, कोषाध्यक्ष प्रवीन कुमार भंडारी एवं कोषाध्यक्ष चक्रेश जैन ने आगंतुक अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर जैन मिलन के संरक्षक राकेश सतभैया, निर्देशक कपिल मोदी, मुख्य संयोजक हितेंद्र पवैया, विकास जैन, कोषाध्यक्ष जितेंद्र जैन बड़ौरा, स्वतंत्र जैन, आदेश विरधा आदि मौजूद रहे। अंत में जैन मिलन के अध्यक्ष विशाल जैन पवा ने सभी का आभार व्यक्त किया।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post

Popular Items