स्वराज्य का संदेश देने इटारसी में शिवाजी जयंती पर निकलेगी विशाल स्वराज्य वाहन रैली
इटारसी । छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती के अवसर पर 19 फरवरी को इटारसी में विशाल स्वराज्य वाहन रैली का आयोजन किया जाएगा। यह रैली न्यास कॉलोनी सतरास्ता से दोपहर 12 बजे प्रारंभ होगी।
रैली की तैयारियों को भव्य स्वरूप देने हेतु ईश्वर रेस्टोरेंट में एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें सर्वसम्मति से आयोजन समिति का गठन किया गया। बैठक में राकेश जाधव को आयोजन समिति का अध्यक्ष चुना गया।
बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा तय करते हुए रैली में 1000 मोटरसाइकिलों के शामिल होने का लक्ष्य रखा गया। रैली में भगवा ध्वज एवं छत्रपति शिवाजी महाराज की भव्य झांकी मुख्य आकर्षण रहेंगी। रैली की शुरुआत भारत माता की आरती एवं छत्रपति शिवाजी महाराज की पूजा-अर्चना के साथ की जाएगी।
बैठक में अभिषेक तिवारी जगबीर राजवंशी, आशु शर्मा, हरप्रीत छाबड़ा, लकी गुरु दत्ता, अजय सिंह तोमर, मनजीत कलोशिया, विशाल कुशवाहा, आयुष अग्रवाल, सुधीर मोर, संजय मालवी, अंकित सोनी, राहुल अग्रवाल, आलोक केतवास, अंशु यादव, रमेश पाटिल, राजू बागोरिया, विवेक पाटील, चिराग पाटिल, जयदीप प्रजापति,कमलेश राजवंशी,रोहित वेस्कर,बेअंत सिंह, शुभम प्रजापति, बिट्टू पासी, मोहन कंडारे, अमित भाट, दिनेश पिंगले, चंदन बाथरी, रोहित मेहरा, घनश्याम यादव, सोमेश सोनी, जतिन यादव, मनोज शर्मा, हैप्पी शर्मा, गोपी सिंह, लखन कश्यप, रोमी ठाकुर, सुधीर गुप्ता, देवेंद्र साहू, लकी सैनी, यश तिवारी, राहुल मेहरा, प्रतीक मालवी, निशांत सिंह, रामकृष्ण चौरे एवं आदित्य श्रीवास सहित बड़ी संख्या में शिवभक्त एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
आयोजन का उद्देश्य युवाओं में स्वराज्य, राष्ट्रभक्ति और छत्रपति शिवाजी महाराज के विचारों को जन-जन तक पहुँचाना है।
.jpg)
