ad

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम जनपद मेरठ के तत्वाधान में होली महोत्सव धूमधाम से मनाया


 

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम जनपद मेरठ के तत्वाधान में होली महोत्सव धूमधाम से मनाया

हृदय के बैर को  सारे, मिटा इस बार होली में:राष्ट्रीय अध्यक्ष वरिष्ठ कवि एवं साहित्यकार अशोक गोयल

अयोध्या । श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम (शाखा मेरठ के) तत्वाधान में ऑनलाइन कवि सम्मेलन सफलता पूर्वक संपन्न हुआ।सभी रचनाकारों ने अपनी काव्य मय फुआरों से सभी को खूब भिगोया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ कवि एवं साहित्यकार अशोक गोयल "चक्रवर्ती" रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में कवि गुलाब सिंह व कवयित्री बीना गोयल रही। कार्यक्रम का की शुरुआत मां सरस्वती की वंदना से की गई। श्रीमती किरण अग्रवाल ने मां की वंदना करके कार्यक्रम को गति प्रदान की। कार्यक्रम का सुंदर संचालन श्रीमती अरुणा पवार एवं राम कुमारी जी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। आमंत्रित रचनाकारों में निम्न कवि एवं कवित्रियों द्वारा एक से बढ़कर एक  बढ़कर रचनाएं होली पर प्रस्तुत की गई।

श्रीमती बीना गोयल , प्रेमचंद  मेरठ उत्तर प्रदेश श्रीमती सुशीला जांगड़ा हरियाणा ,श्रीमती किरण अग्रवाल प्रतापगढ़ उत्तर प्रदेश ,श्री रामस्वरूप मयूरेश झारखंड ,श्रीमती राम कुमारी मेरठ उत्तर प्रदेश,श्री गुलाब सिंह  मेरठ उत्तर प्रदेश, श्रीमती सारिका मेहता मेरठ उत्तर प्रदेश,श्रीमती रीना मित्तल मेरठ उत्तर प्रदेश,श्रीमती डा चुन्नी रस्तोगी मेरठ उत्तर प्रदेश ,श्रीमती उषा रानी सरगम , मेरठ उत्तर प्रदेश ,श्रीमती दीपाशर्मा उजाला फरीदाबाद श्रीमती अरुणा पवार मेरठ उत्तर प्रदेश ,सुश्री सपना मेरठ उत्तर प्रदेश।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post