ad

मुनि श्री विष्णु सागर जी महाराज समाधिस्थ होने पर विनयांजलि समर्पित की


 

मुनि श्री विष्णु सागर जी महाराज के समाधिस्थ होने पर विनयांजलि समर्पित की

पावागिरि क्षेत्र प्रबंध समिति, भारतीय जैन मिलन एवं सकल जैन समाज तालबेहट ने किया नमन

तालबेहट(ललितपुर) श्री 1008 श्री दिगम्बर जैन सिद्ध क्षेत्र पावागिरि जी प्रबंध कार्यकारिणी समिति की एक बैठक में परम पूज्य मुनि श्री विष्णु सागर जी महाराज समाधिस्थ होने पर अत्यंत श्रद्धा एवं करुणा भाव से विनयांजलि समर्पित की गयी।वक्ताओं ने कहा अध्यात्म, साहित्य और वीरभूमि झाँसी नगर के श्री दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र सांवलिया पार्श्वनाथ करगुंवाजी में परम पूज्य आचार्य श्री विशुद्धसागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य पूज्य मुनिश्री विश्वमित्रसागरजी महाराज के मंगल सान्निध्य में क्षपकराज पूज्य मुनिश्री विष्णुसागरजी महाराज ने दिनांक 16 फरवरी 2026, रात्रि लगभग 1 बजे जैनागम सम्मत सल्लेखना पूर्वक समाधिमरण को अंगीकार कर समता और शुद्धोपयोग में स्थित होकर आत्मकल्याण की परम दिशा में मंगल प्रस्थान किया। जैन दर्शन के अनुसार सल्लेखना देह का नहीं, अपितु राग-द्वेष का क्षय कर आत्मा की निर्मलता का महाव्रत है। पूज्यवर ने अपने संयममय जीवन के अनुरूप अंत समय में अद्भुत वैराग्य और समता का आदर्श प्रस्तुत किया। अत्यंत विनम्र हंसमुख मिलनसार शांत सौम्य बेबाक स्वभावगत सेवानिवृत्त लोको पायलट आदरणीय श्री विष्णुकुमार जी जैन अध्यात्मिक चिन्तक कवि हृदय शाकाहार प्रचारक धर्म परायण श्रीमती सुधा जैन, प्रदीप जैन आदित्य (पूर्व केंद्रीय मंत्री) अजित कुमार जैन एवं अनिल जैन के पूज्य पिता थे।

 अरिहंत प्रभु से प्रार्थना है कि पूज्य आत्मा को उच्च आध्यात्मिक गति प्राप्त  हो एवं समस्त श्रद्धालुजन समता भाव धारण करें।

क्षेत्र प्रबंध समिति, भारतीय जैन मिलन एवं सकल जैन समाज तालबेहट की ओर से पूज्य मुनि श्री विष्णु सागर जी महाराज के  परम पुनीत चरणों में त्रय भक्ति पूर्वक नमोस्तु करते हुए भगवान से  प्रार्थना की गयी कि उन्हें सद्गति प्राप्त हो। विनयांजलि समर्पित करने वालों में क्षेत्र अध्यक्ष ज्ञानचंद जैन बबीना, मंत्री जयकुमार जैन कन्धारी, कोषाध्यक्ष उत्तम चंद जैन बबीना, विजय कुमार, आनंद जैन, उपाध्यक्ष विशाल जैन पवा, संयुक्त मंत्री विकास भंडारी, उपमंत्री आकाश चौधरी, ऑडिटर पंकज भंडारी, अजय जैन, ऋषभ कुमार जैन बिरधा,जितेंद्र कुमार, संदीप जैन, अमित कुमार, सौरभ जैन आदि प्रमुख रहे। भारतीय जैन मिलन वासुपूज्य जिनालय शाखा की बैठक में राकेश सतभैया, कपिल मोदी, हितेंद्र पवैया, अरविन्द भंडारी, विकास जैन पवा, जितेंद्र बड़ौरा, रोहित बबीना, नीलेश जैन, अरविन्द कुमार, मनीष जैन, राजीव कड़ेसरा, अंजेश जैन, सुरेन्द्र कुमार, सिद्ध जैन, पुनीत विरधा, पारस जैन आदि ने विनयांजलि समर्पित की। वहीं सकल दिगम्बर जैन समाज की बैठक में महेंद्र कुमार, सनत कुमार, अनिल जैन, अशोक कुमार, पुष्पेंद्र जैन, प्रवीन भंडारी, देवेंद्र बसार, कमलेश सिर्सी, चक्रेश जैन, सुनील कुमार, महावीर जैन, श्रेयांश कुमार, सुशील मोदी, प्रदीप एड, प्रीतेश पवैया, अरुण मोदी, अजय जैन अज्जू, सुधीर कुमार, रितेश चौधरी, रोहित बुखारिया, यशपाल जैन, अभिषेक मिठया, प्रिंस जैन, आदेश मोदी, सौरभ जैन आदि ने विनयांजलि समर्पित की। अंत में जैन मिलन के अध्यक्ष विशाल जैन पवा ने  सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पूज्य मुनिश्री का संयममय जीवन सदैव समाज के लिए प्रकाश-स्तंभ बना रहेगा।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post