ad

परीक्षा तनाव प्रबंधन कार्यशाला संपन्न : परीक्षा की करें तैयारी, रिजल्ट के बारे में अभी न सोचें: डॉ मनोज तिवारी


 

परीक्षा तनाव प्रबंधन कार्यशाला संपन्न : परीक्षा की करें तैयारी, रिजल्ट के बारे में अभी न सोचें: डॉ मनोज तिवारी

वाराणसी । निःशुल्क परीक्षा तनाव प्रबंधन कार्यशाला का आयोजन ग्रामीण क्षेत्र के भट्ठी, लोहता, वाराणसी में पहल मनोचिकित्सा व परामर्श केंद्र द्वारा आयोजित किया गया जिसमें विशेषज्ञ वक्ता के रूप में बोलते हुए मनोचिकित्सक डॉ मनोज कुमार तिवारी वरिष्ठ परामर्शदाता, एआरटीसी, एसएस हॉस्पिटल, आईएमएस, बीएचयू ने कहा कि छात्रों को अभी परीक्षा की तैयारी पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए कि वे बचे हुए समय का कैसे सर्वोत्तम उपयोग कर सकते हैं उन्होंने कहा कि समय सारिणी बनाकर तैयारी करें, दिनचर्या नियमित रखें, संतुलित एवं पौष्टिक आहार लें, 6 -7 घंटे गुणवत्तापूर्ण नींद लें, अध्ययन करते समय प्रत्येक घंटे पर 5 मिनट का विश्राम लें, लिखकर अभ्यास करें, तनाव हो तो अपने अभिभावक व शिक्षक से बात करें, थोडा समय खेल व मनोरंजन के लिए निकालें, नकारात्मक बातों तथा परीक्षा के परिणाम के बारे में न सोचें। बलिया के वरिष्ठ प्रवक्ता

 विज्ञान डॉ अभय प्रताप सिंह ने छात्रों से कहा कि आपको सिर्फ सकारात्मक रूप से तैयारी के बारे में सोचना चाहिए। परीक्षा हाल में सिर्फ लिखने के बारे में सोचें और समय का ध्यान रखें। वरिष्ठ अध्यापक श्री राकेश दुबे  ने कहा कि इस समय छात्रों को अधिक से अधिक मेहनत करके पूरे पाठ्यक्रम की तैयारी करना चाहिए और समय सीमा के अंदर प्रश्न पत्र को हल करने का अभ्यास करना चाहिए। मनीष कुमार पांडेय योग प्रशिक्षक, स्वामी विवेकानंद राजकीय चिकित्सालय भेलूपुर ने छात्रों को परीक्षा तनाव को नियंत्रित करने हेतु आसान योगासनों का अभ्यास कराया ताकि छात्र परीक्षा तनाव के नकारात्मक प्रभाव से बच सकें। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विंध्याचल चौबे, वंदना तिवारी प्रज्ञा सिंह, विशेष तिवारी, गौरव पांडेय, शिवम तथा बडी संख्या में विभिन्न कॉलेज के छात्र व छात्राओं कार्यशाला में सहभागिता कर प्रश्न पूछ कर समस्या का समाधान प्राप्त किया।

कार्यक्रम का संचालन मनोवैज्ञानिक सुषमा यादव तथा धन्यवाद ज्ञापन धीरज कुमार मिश्रा ने किया।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post