समिति ने सांसद चौधरी को ज्ञापन सौंप कर एफएम रेडियो स्टेशन स्थापना एवं नलकूप खनन की मांग की
इटारसी । मौहल्ला समिति वार्ड क्रमांक 23 अहिल्या नगर के सदस्यों ने समिति संरक्षक राकेश जाधव के नेतृत्व में सांसद दर्शन सिंह चौधरी से भेंट कर नगर में एफएम रेडियो स्टेशन स्थापना एवं वार्ड के भाट मौहल्ले में नलकूप खनन करवाने की मांग की।
मोहल्ला समिति के सचिव राजकुमार दुबे ने जानकारी देते हुए बतलाया कि केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्रालय नई दिल्ली ने सन् 2014 में इटारसी सहित देश के 21 नगरों में रेडियो एफएम केंद्र खोलने की घोषणा की थी लेकिन 12 वर्षों की अवधि व्यतीत हो जाने के उपरांत भी इटारसी शहर में रेडियो एफएम केंद्र की स्थापना नहीं हुई जिससे नगरवासियों में मायूसी छाई हुई है। इस लंबित एफएम रेडियो स्टेशन के स्थापना कार्य को शीघ्र सम्पन्न करवाकर नगर वासियों मनोरंजन रूपी सौगात दी जाए।
इसी तरह वार्ड क्रमांक 23 अहिल्यानगर के भाट मोहल्ला वासियों को ग्रीष्म काल में भीषण पेयजल संकट का सामना करना पड़ता है इसके लिए सांसद निधि से नलकूप खनन की राशि जारी करवा कर राहत दी जाए।
सांसद महोदय ने प्रतिनिधि मंडल कोदोनों प्रकारणों में शीघ्र कार्रवाई करवाने का आश्वासन दिया।
ज्ञापन सौंपते समय मौहल्ला समिति अध्यक्ष नवनीत कोहली, सचिव राजकुमार दुबे,प्रकाश ताम्रकार,केपी सैनी,सुनील दुबे विजय नाईक की उपस्थिति रही।
.jpg)
