ad

कतिया समाज उपसमिति सोहागपुर ब्लाक की चुनाव प्रक्रिया संपन्न , नितिन सूर्यवंशी बने अध्यक्ष


कतिया समाज उपसमिति सोहागपुर ब्लाक की चुनाव प्रक्रिया संपन्न, नितिन सूर्यवंशी बने अध्यक्ष 

सोहागपुर ।  जिला कतिया समाज समीति नर्मदापुरम पंजीयन क्रमांक 10277 के अधीन सोहागपुर का चुनाव स्थान: संस्कार लाॅन डबल फाटक रेलवे-स्टेशन सोहागपुर में शान्तिपूर्ण प्रक्रिया से सादर सम्पन्न हुए। 
बिस्तृत जानकारी के अनुसार जिला अध्यक्ष के निर्देशों के परिपालन मैं अधिकृत पर्यवेक्षक मण्डल व्दारा •अध्यक्ष पद•चुनाव प्रक्रिया बिधिवत सम्पन्न कराई गई। जिसमें समय सीमा के अनुसार निर्धारित आवेदन प्रपत्र मय अमानत राशि जमा कराते हुए केवल एक ही उम्मीदबार  श्री नितिन कुमार सूर्यवंशी का आवेदन प्राप्त हुआ जिसके बिरोध मै किसी सामाजिक सदस्य ने उम्मीदवारी नहीं जताई, जिससे चुनाव मण्डल के व्दारा उन्हे अध्यक्ष पद पर सर्व सहमति से  निर्विरोध चुना  गया।
 इस कार्यक्रम मै  बिकास खण्ड सोहागपूर के  बीस ग्रामों से करीबन  पछत्तर सदस्य बनाए गए, जिन्हे ब्यक्तिगत, साक्ष्य एवं ब्हाट्एफ से सूचना भेजकर  निर्धारित स्थल  कार्यक्रम मैं बुलाया गया ।जिसमें ग्रामीण  क्षेत्र से गांव चारगाॅव,समनापुर जिजबाडा,टूराखापा सिटिया गोहना,सिंगबाडा  रैनीपानी,लांघा बम्होरी मरकाढाना, नगतरा  गजनई, एवं रानीपिपरिया के साथ शहरी क्षेत्र सोहागपुर से करीबन   35-37 सदस्यों सहित हमारी नारी शक्ति महिलाओ ने भी अपनी गरिमामय स्थिति दर्ज कराई। 
कार्यक्रम के अंत *मै श्री नितिन उर्फ (निक्की भैय सूर्यवंशी को अध्यक्ष* पद  के लिए गोपनीयता शपथ दिलाई गई,नवनिर्वाचित अध्यक्ष भैया निक्की ने अपने प्रथम उद्बोधन मै कोई निजी एवं सामाजिक समस्या है को सभी सामाजिक बरिष्ट जनों के सहयोग से सुलझाने के लिए मिल बैठकर  हल होगी ऐसा सभी को आश्वासन दिया।
 अंत मै सभी का आभार कर राष्ट्र गान के बाद कार्यक्रम का समापन किया गया। 
पुनाश्च,,,ऐसा ही बिन जले भभूति नहीं !और बिन चले अनुभूति नहीं ।

 के पी सायलवार
      जिला मीडिया प्रभारी
जिला कतिया समाज समीति नर्मदापुरम म•प्र 
देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post