ad

शिवना शुद्धि अभियान के 121वें दिन सैकड़ों हाथों ने मिलकर 3 ट्रॉली गाद व कचरा निकाला और संकल्प दोहराया


 समाज में स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण का सकारात्मक संदेश पहुंच रहा है - विधायक विपिन जैन 

पवित्र शिवना नदी को शुद्ध ओर निर्मल बनाए रखना सामूहिक जिम्मेदारी - दशपुर जागृति संगठन अध्यक्ष डॉ पुराणिक 

शिवना शुद्धि अभियान के 121वें दिन सैकड़ों हाथों ने मिलकर 3 ट्रॉली गाद व कचरा निकाला और संकल्प दोहराया 

मंदसौर से डॉ घनश्याम बटवाल की रिपोर्ट 

मंदसौर ।  क्षेत्र के विधायक विपिन जैन एवं सामाजिक सांस्कृतिक संस्थाओं संगठनों ओर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के संयुक्त नेतृत्व में चल रहे शिवना शुद्धिकरण अभियान के 121वें दिन बुधवार को भी सैकड़ों श्रमदानियों ने पूरे उत्साह एवं ऊर्जा के साथ नदी तट पर पहुंचकर शुद्धिकरण अभियान में श्रमदान किया। सुबह से ही ग्रामीण क्षेत्रों से आए युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं, महिलाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने नदी किनारे फैली गंदगी को साफ करने का कार्य प्रारंभ किया। श्रमदानियों ने नदी में उतरकर गाद बाहर निकाली तथा नदी में जमा प्लास्टिक कचरा, पॉलीथिन , कपड़े कम्बल रजाई एवं अन्य अपशिष्ट पदार्थों को हटाया।

अभियान के दौरान बच्चों, बुजुर्गों एवं महिलाओं ने गोंदी घाट अखाड़े के सामने नदी किनारे उगी गाजर घास को उखाड़कर हटाया ओर सुखी गाजर घास को मौके पर ही जलाया ताकि फिर से नहीं फैले।  शिवना नदी का किनारा अब स्वच्छ एवं सुंदर दिखाई देने लगा है। अभियान में लगातार बढ़ रही जनभागीदारी से लोगों में पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता के प्रति जागरूकता भी बढ़ रही है।

इस अवसर पर विधायक विपिन जैन ने कहा कि युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं, संगठनों, स्थानीय नागरिकों, ग्रामीणजनों एवं महिलाओं का शिवना शुद्धिकरण अभियान में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। सभी के सामूहिक प्रयासों से सफाई कार्य को निरंतर गति मिल रही है तथा समाज में स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण का सकारात्मक संदेश पहुंच रहा है । 

विधायक श्री जैन ने बताया कि सबने मिलकर इस बार सार्थक प्रयास कर शिवना नदी में जलकुंभी को पनपने नहीं दिया है और मंदिर के सामने साफ़ तौर पर देखा जा सकता है।


इस अवसर पर दशपुर जागृति संगठन अध्यक्ष डॉ देवेंद्र पुराणिक ने कहा कि विश्व प्रसिद्ध अष्टमुखी भगवान पशुपतिनाथ महादेव मंदिर के तट पर शिवना नदी को शुद्ध ओर निर्मल बनाए रखना सामूहिक जिम्मेदारी है और यह बिना हिचक सबका सहयोग महत्वपूर्ण है 

डॉ पुराणिक ने लगातार श्रमदान कर रहे ग्रामीणों युवाओं महिलाओं को साधुवाद देते हुए शिवना शुद्धि सफलता की कामना की।


अभियान के मीडिया प्रभारी श्री राजनारायण लाड़ ने बताया कि विधायक विपिन जैन एवं सामाजिक सांस्कृतिक संस्थाओं संगठनों के नेतृत्व में चल रहा यह जनअभियान 25 मई तक निरंतर जारी रहेगा।


बुधवार को अभियान के 121वें दिन नदी से 3 ट्रॉली गाद, प्लास्टिक कचरा एवं गाजर घास निकाली गई। 


 बुधवार को श्रमदान करने वालों में विधायक विपिन जैन,समाज सेवियों में हेमराज खाबिया,रमेश सोनी,भंवरलाल प्रजापत,राकेश जैन पिंटू, शांतिलाल मेमावत,जन परिषद मंदसौर चैप्टर व सकल ब्राह्मण समाज , दशपुर जागृति संगठन से डॉ देवेंद्र पुराणिक, वरिष्ठ पत्रकार डॉक्टर घनश्याम बटवाल, प्रेस क्लब संरक्षक ब्रजेश जोशी, अष्टमूर्ति दल नायक प्रद्युम्न शर्मा,ओमप्रकाश शर्मा,प्रतिभा भट्ट,दलौदा सगरा गांव से गणेशराम मालवीय,ईश्वरलाल मालवीय, रामप्रसाद,गुर्जरदा गांव से गेंदालाल धनगर, कन्हैया लालधनगर,पप्पूलाल धनगर,बाबूलाल जाट,भेरुलाल मीणा,महिला नेत्रीयों में  रफत पयामी,सोनाली जैन,इष्टा भाचावत,अनीता भदोरिया,प्रमिला पंवार,वर्षा धोसरिया, कौशल्या त्रिवेदी,कांग्रेसजन  तरूण खिंची,राजनारायण लाड़,विकास दशोरा,अभिषेक पाटीदार,दिलीप देवड़ा,शैलेन्द्र गिरी गोस्वामी,मनोहर नाहटा, रईस खान पटवारी,अभिषेक पाटीदार,संजय नाहर,रमेश ब्रिजवानी,राजेश फरक्या,विश्वास दुबे, साबिर इलेक्ट्रिशियन,अंसार मेव,अजय सोनी, महेश गुप्ता,दिनेश जेठानियां,राजेश खिंची,मंगल गवली,राकेश सेन, जीतू गुगर,संजय बारेट,अकरम खान,गणपत कुमावत,शिवशंकर सोलंकी, अशोक राव,ऋषिराज लाड़ , अदम्य पाटीदार,गोपाल बंजारा,कनिष्क सोनी,राघवेंद्र गुगर आदि अन्य सामाजिक कार्यकर्ता ने श्रमदान में सहभागिता की । 

प्रतिदिन श्रमदान अभियान में कचरा गाद अपशिष्ट पदार्थ प्लास्टिक जंगली झाड़ियों आदि को नगर पालिका ट्रैक्टर ट्रॉली में सेवादारों द्वारा निरंतर बाहर शिफ्ट किया जा रहा हैं । सेवादारों के सहयोग की श्रमदानियों ने प्रशंसा की।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post