ad

भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गाँधी की पुण्यतिथि नगर कांग्रेस कार्यालय इटारसी में श्रद्धापूर्वक मनाई गई


 

भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गाँधी की पुण्यतिथि नगर कांग्रेस कार्यालय इटारसी में श्रद्धापूर्वक मनाई गई

इटारसी । भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गाँधी की पुण्यतिथि नगर कांग्रेस कार्यालय इटारसी में श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित सभी कांग्रेसजनों ने सर्वप्रथम स्व. राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम का संचालन नगर कांग्रेस अध्यक्ष कन्हैया गोस्वामी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पाण्डेय ने कहा कि स्व. राजीव गांधी ने देश को आधुनिक सोच, तकनीकी विकास और युवा नेतृत्व की नई दिशा दी। उनके योगदान को देश सदैव याद रखेगा।

राष्ट्रीय युवा कांग्रेस प्रवक्ता गुफरान अंसारी ने कहा कि राजीव गांधी ने युवाओं को राजनीति और राष्ट्र निर्माण में भागीदारी का अवसर प्रदान किया तथा देश को डिजिटल और आधुनिक भारत की दिशा में आगे बढ़ाने का कार्य किया।

कांग्रेस महासचिव राजकुमार उपाध्याय केलु ने कहा कि स्व. राजीव गांधी की सोच गरीब, किसान, युवा और आमजन के विकास को केंद्र में रखकर आगे बढ़ने की थी। उनके आदर्श आज भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को प्रेरित करते हैं।

इस अवसर पर मप्र प्रकोष्ठ सह प्रभारी मोहन झालिया, संतोष गुरयानी, पंकज राठौर, मुन्ना सिद्धिकी, चंदू दुबे, जिला कांग्रेस प्रवक्ता अनिल रेक्रवार, सोनू बकोरिया, देवी मालवीय सहित अन्य कांग्रेस नेताओं ने भी अपने विचार व्यक्त कर स्व. राजीव गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता ओम सेन, राजेंद्र गोस्वामी, रजनीकांत सोनकर, अमल सरकार, बल्ला यादव, दिनेश मासाब, अर्जुन कुचबदिया,पप्पी कालोसिया कृष्णा चौधरी अतुल तिवारी, प्रदीप पहलवान मयंक कालोसिया सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post