मंच की मासिक बैठक में नए सदस्यों ने सदस्यता ग्रहण की
इटारसी । वरिष्ठ नागरिक मंच की मासिक बैठक मंच अध्यक्ष सुशील शर्मा की अध्यक्षता में गोठ धर्मशाला में आरंभ हुई ।
राष्ट्र गान जन गण मन के सामूहिक गायन के साथ बैठक आरंभ हुई।
मंच में शामिल हुए चार सदस्यों ताराचंद देवानी, श्याम सुंदर पटेल,कस्तूरी लाल बवेजा,सुरजीत बवेजा का पुष्प माला से स्वागत किया गया।
मंच के सचिव सुरेश रघुवंशी ने मंच की स्थाई सदस्यता ग्रहण की।
मंच सदस्या आशा अग्रवाल को जन्मदिवस की बधाई देते हुए उपहार सामग्री भेंट की गई।
वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं भवानी प्रसाद मिश्र ऑडिटोरियम में लिफ्ट लगे, मध्य प्रदेश में भी सीनियर सिटीजन कार्ड बनाने के लिए बंद पोर्टल को खोला जावे, मध्य प्रदेश के पेंशनरों की पेंशन आयकर मुक्त हो, स्टेट बैंक में हर माह 1 से 10 तारीख के मध्य वरिष्ठ नागरिकों की सुविधा के लिए अलग से काउंटर खोला जावे, मंच के सदस्यों की सत्र 26/27 की नई जन्मदिवस सूची बनाई जावेआदि के समाधान के लिए उचित कार्यवाही करने पर सहमति बनी।
बैठक को अशोक सक्सेना डॉ ज्ञानेंद्र पांडे,एके शुक्ला डॉ केसी साहू, चंद्रप्रभा ठाकुर राजकुमार दुबे ने संबोधित किया।
अध्यक्षीय उद्बोधन में सुशील शर्मा ने कलयुग में संगठन का महत्व बताते हुए कहा संगठन है तो अनुशासन है संगठन है तो संबंध है संगठन है तो रिश्ते हैं संगठन है तो सम्मान है संगठन तोड़ना नहीं जोड़ना सिखलाता है इसलिए हम सभी को एकजुट होकर संगठन के माध्यम से समाज हित के कार्य करना है।
बैठक का संचालन सचिव सुरेश रघुवंशी ने किया।
बैठक में एनपी चिमानिया, अशोक सक्सेना डॉ ज्ञानेंद्र पांडे, एके शुक्ला ,डॉ विनोद सीरीया डॉक केसी साहू तु,काराम चौलकर, सुरेंद्र सिंह तोमर,सुधीर गोठी, शिवनारायण बुधौलिया,राजकुमार दुबे, रामकिशोर चौरे,एनआर अग्रवाल,एनआर पढारिया, घनश्याम दास मित्तल,मुरली मनोहर दीक्षित,ताराचंद देवानी, विजय मंडलोई, आशा अग्रवाल, कस्तूरी लाल बवेजा, सुरजीत बवेजा, चंद्रप्रभा ठाकुर की उपस्थिति रही ।
.jpg)
