ad

सभा ने गजपुर के श्मशान घाट में वृक्षारोपण कार्यक्रम सम्पन्न किया



सभा ने गजपुर के श्मशान घाट में वृक्षारोपण कार्यक्रम सम्पन्न किया

इटारसी । सनाढ्य ब्राह्मण सभा के सदस्यों ने ग्राम गजपुर के शमशान घाट में पहुंचकर सभा के परिजनों श्याम लाल शर्मा,पूरनचंद शर्मा शकुन शर्मा ,सावित्री शर्मा(व्यावरा) की स्मृति में वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न किया।
समाज के अध्यक्ष राजकुमार दुबे ने जानकारी देते हुए बतलाया कि वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत बट, पीपल, नीम,आम ,जामुन, वील आदि छाया एवं फलदार वृक्षों के 10 पौधों का रोपण किया। 
वृक्षारोपण कार्यक्रम के उपरांत दिवंगत परिजनों की स्मृति में दो मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि अर्पित दी गई।
इस अवसर पर सनाढ्य ब्राह्मण सभा परिवार के संगीता शर्मा, मंगला ढिमोले, अशोक ढिमोले, राजकुमार दुबे,दिनेश दुबे, घनश्याम शर्मा,महेंद्र पचौरी,अनरुद्ध चंसौरिया, कमलेश शर्मा,विनोद शर्मा, सीके शर्मा, मुकेश मिश्रा, प्रशांत चौबे, अनूप ढिमोले,अभय ढिमोले सुनील मिश्राआदिकी उपस्थिति रही।
 कार्यक्रम को सफल बनाने में संतोष शर्मा, मुकेश शर्मा ,विजय शर्मा, दीपेंद्र शर्मा एवं सोनू चौहान की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post