ad

संदीपनी हायर सेकेंडरी स्कूल में संगठन का नशा मुक्ति अभियान शपथ ग्रहण के साथ संपन्न



संदीपनी हायर सेकेंडरी स्कूल में संगठन का नशा मुक्ति अभियान शपथ ग्रहण के साथ संपन्न

इटारसी । शिक्षा कल्याण संगठन जिला नर्मदापुरम का नशा मुक्त भारत कार्यक्रम,नशे से दूरी है जरूरी की भावना से संदीपनी हायर सेकेंडरी स्कूल पीपल मोहल्ला में छात्र-छात्राओं को नशा मुक्ति का संदेश देने के साथ संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दंत चिकित्सक डॉ केसीसाहू , पुलिस उपनिरीक्षक श्रद्धा राजपूत,पूर्व प्राचार्य बीके पटेल, शाला प्राचार्य एनपी चौधरी, संगठन संयोजक राजकुमार दुबे मंचासीन हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक प्रतिनिधि दीपक अठौत्रा ने की।
मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पूजन के साथ कार्यक्रम आरंभ हुआ।
शाला के उप प्राचार्य उपेंद्र साहू ने अतिथि गणों का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया।
स्वागत उद्बोधन शाला के प्राचार्य एनपी चौधरी ने दिया।
 पुलिस एसआई श्रद्धा राजपूत ने छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि नशा करने वालों से दूरी बनाना है। उन्होंने छात्र छात्राओं को नशा मुक्ति की शपथ भी दिलवाई।
दंत चिकित्सक डॉक्टर साहू ने कहा की पान मसाला खाना शारीरिक स्वास्थ्य के लिए घातक होता है।  इसको खाने पर पर दांतों परत बनती है जो मसूड़े में पहुंचकर घाव बनाती है जो कैंसर का कारण बनता है। पान मसाले को खाने के चलते के चलते 30% से 40% लोगों को मुख का कैंसर होता है। मजबूत भारत राष्ट्र निर्माण के लिए युवा पीढ़ी को नशे से बचना होगा। 
कार्यक्रम को प्राचार्य एन पी चौधरी,बीके पटेल, राजकुमार दुबे, देवेंद्र पटेल , दीपक अठौत्रा ने संबोधित किया।
रामचरण नामदेव ने नशा मुक्ति का संदेश देने वाले पम्पलेट का वाचन किया। 
 संगठन के सदस्यों अखिलेश दुबे बीपी चौरे,घनश्याम शर्मा, अशोक मालवी, सदन मालवीय,शकुंतला आचार्य,शैलजा पटेल, हंसा कपूर ने नशा मुक्ति का संदेश देने वाले पम्पलेटों का छात्र-छात्राओं  में वितरण किया।
कार्यक्रम का संचालन आशीष श्रीवास एवं निहारिका ठाकुर ने किया एवं आभार उप प्राचार्य उपेंद्र साहू ने माना।
कार्यक्रम के उपरांत अतिथि गणों ने आम नीम और पीपल के वृक्षों के पौधों का रोपण शाला परिसर में किया।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post