प्रणेता साहित्य न्यास वार्षिकोत्सव, सम्मान समारोह एवं साझा संकलन लोकार्पण
गुरुग्राम । गुरुग्राम के प्रतिष्ठित द एस्टर्स विद्यालय में प्रणेता साहित्य न्यास के वार्षिकोत्सव ,"खुशहाल सिंह पयाल स्मृति सम्मान समारोह" एवं "प्रेम के रंग हज़ार" पुस्तक का लोकार्पण अत्यंत गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस भव्य आयोजन का संयोजन प्रणेता साहित्य न्यास की महासचिव, शकुंतला मित्तल द्वारा राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित, प्रणेता साहित्य न्यास के संस्थापक अध्यक्ष, वरिष्ठ साहित्यकार श्री एस. जी. एस. सिसोदिया जी के विशेष सान्निध्य एवं मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर पत्रकार डॉ शंभू पवार जी ने की। मुख्य अतिथि के रूप में सी सी ए स्कूल की निदेशक एवं प्राचार्य श्रीमती निर्मल यादव जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ साहित्यकार डॉ सविता चड्ढा, डॉ सैयद अली अख्तर नकवी साहब, डॉ वनिता शर्मा और पुष्पा शर्मा कुसुम उपस्थित रहीं।
समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसके पश्चात श्री अशोक पाहुजा , कोषाध्यक्ष प्रणेता, ने अपने सुमधुर कंठ से सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर कार्यक्रम का आगाज़ किया।
इस अवसर पर प्रणेता साहित्य न्यास के संस्थापक अध्यक्ष सिसोदिया जी ने प्रणेता की कार्यशैली और उपलब्धियों का परिचय दिया।
52 साहित्यिक विभूतियों के विविध भाव रंगों से सजी पुस्तक
प्रेम के रंग हज़ार का लोकार्पण मंचासीन अतिथियों ने किया और तत्पश्चात संपादक शकुंतला मित्तल ने संपादकीय उद्बोधन दिया।काव्य कुमुद प्रकाशक राजीव त्रिपाठी ने भी संपादक शकुंतला मित्तल को साहित्य विभूषण सम्मान से सम्मानित किया।
इस वर्ष प्रणेता साहित्य न्यास का सर्वोच्च सम्मान 'काव्य रत्न' सम्मान भी शकुंतला मित्तल को उनके साहित्यिक समर्पण और साधना के लिए दिया गया।
सिसोदिया जी द्वारा प्रति वर्ष अपने सास- श्वसुर की स्मृति में दिया जाने वाले श्रीमती एवं श्री खुशहाल सिंह पयाल स्मृति सम्मान के अंतर्गत चयनित रचनाकारों में इस वर्ष शकुंतला मित्तल को'कमल कुंज के मधुकर' के लिए, डॉ नीना छिब्बर जी को खामोश आवाजें के लिए, उमंग सरीन जी को मनरंगी माहिए के लिए, तरुणा पुंडीर तरुनिल जी को संग तुम्हारे के लिए दिया गया।
उक्त विजेताओं को सम्मान शील्ड, अंगवस्त्र एवं सम्मान राशि भेंट कर सम्मानित किया गया।
"प्रेम के रंग हज़ार" में सम्मिलित रचनाकारों को भी सम्मानित किया गया। उपस्थित सम्मानित रचनाकारों में शामिल थे: वीणा अग्रवाल, , गीता रस्तोगी 'गीतांजलि', शकुंतला मित्तल, अशोक पाहुजा, रश्मि ममगाईं, परिणीता सिन्हा 'स्वयंसिद्धा', डॉ. पवन कुमार, पुष्पा सिन्हा, सुमन पुष्करणा, रेणु रतन मिश्रा, लोकेश चौधरी 'क्रांति', डॉ. वनिता शर्मा, प्रकाश कंवर, दीपशिखा श्रीवास्तव 'दीप', डॉ. कल्पना पाण्डेय 'नवग्रह', प्रेम लता कोहली, राधा गोयल, शारदा मित्तल ,प्रीति मिश्रा,सुभाष अरोड़ा,रश्मि ममगाई, पद्मा कंसल, रजनी पोद्दार ,संजय शाफी,अंजू क्वात्रा, डॉ कविता सिंह प्रभा,डॉ पवन कुमार, प्रेम लता चौधरी, लाडो कटारिया, मनोरमा, पूजा अग्रवाल, डॉ पूजा गुप्ता, आकांक्षा अग्रवाल, अभिलाषा अग्रवाल, काजल गुप्ता, प्रिवंशी चारण, सरोजिनी चौधरी, पुष्पा सिन्हा, उमंग जौली सरीन, कर्मेश सिन्हा, तरुणा पुंडीर तरुनिल, अनीता तिवारी, रेणु मिश्रा रतन, सीमा पुरबा सिम्मी, मोहिनी पांडेय, मीना चौधरी, विनय कुमार सहित अनेक प्रतिष्ठित साहित्यकार उपस्थित रहे, जिन्हें संस्था के द्वारा सम्मानित किया गया।
समारोह का सफल, सुंदर एवं प्रभावशाली संचालन उपाध्यक्ष डॉ भावना शुक्ल और कार्यकारी सदस्य सरिता गुप्ता द्वारा किया गया।
अंत में, प्रणेता साहित्य न्यास की महासचिव शकुंतला मित्तल ने सभी अतिथियों, साहित्यकारों एवं श्रोताओं के प्रति हार्दिक आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया।
Tags:
साहित्यिक समाचार
