ad

लायंस क्लब पंख के द्वारा शांति धाम शमशान घाट के लिए 121 पौधों की सीड वाल प्रदान की गई



लायंस क्लब पंख के द्वारा शांति धाम शमशान घाट के लिए 121 पौधों की सीड वाल प्रदान की गई

 इटारसी । सामाजिक कार्यों में निरंतर सहयोग करने वाले लायंस क्लब पंख की सदस्यों ने शांति धाम शमशान घाट गोकुल नगर खेड़ा इटारसी के पौधारोपण कार्यक्रम के अंतर्गत 121 विभिन्न प्रजाति के पौधों की सीड वाल शांति धाम शमशान घाट जन भागीदारी समिति के सदस्य कार्यकारी प्रमोद  पगारे को उनके आवास स्थित कार्यकाल में लायंस क्लब पंख की अध्यक्ष लायन भारती चौकसे ,सचिव लायन पूनम शर्मा, कोषाध्यक्ष अनीता कुंडु,लायन रितु राजपूत डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर, एवम लायन स्वाती तोमर,लॉयन राधा चौधरी, एवम लायन ज्योति मेघानी ने भेट की। शांति धाम शमशान घाट जन भागीदारी समिति ने चार एकड़ के श्मशान घाट में खुली पड़ी जमीन पर वर्षा काल के समय सीड वाल के लिए सामाजिक संस्थाओं से अनुरोध किया था। जिसके तहत लायंस क्लब पंख के द्वारा सीड बाल प्रदान की गई ।शमशान घाट समिति की ओर से प्रमोद पगारे ने लायंस क्लब पंख का धन्यवाद ज्ञापित किया।
देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post