ad

आद्रा गुरु होंगे उदय : बदलेगा मौसम , बनेंगे बारिश के योग , लगेगी श्रावण की झड़ी



आद्रा गुरु होंगे उदय : बदलेगा मौसम , बनेंगे बारिश के योग , लगेगी श्रावण की झड़ी

भोपाल ।  अस्त चल रहे गुरु 10 अगस्त को प्रातः 5:19 पर  25 दिन बाद पश्चिम दिशा में उदय हो रहे हैं। आद्रा नक्षत्र काल में गुरु का उदय बारिश के योग बनाता है।
 ज्योतिष मठ संस्थान के ज्योतिषाचार्य एवं भविष्यवक्ता पंडित विनोद गौतम के अनुसार चंद्रवार के दिन गुरु के उदय होने पर नक्षत्र का योग मौसम में परिवर्तन कराता है। भारतीय  ज्योतिष आठ नक्षत्र में बारिश के योग निर्मित करता है,वर्तमान समय पर 3 अगस्त से वर्षा चौथे नक्षत्र अश्लेषा पर सवार है, जिसका वाहन अश्व है एवं अधिपति मंगल होने के कारण खाखंड वृष्टि के योग बनेंगे, गुरु के उदय होने के योगा-योग बारिश कराने में सहायक हैं। पंडित गौतम के अनुसार। वर्तमान समय पर गुरु जलीय राशि में कर्क में  15 जुलाई से अस्त चल रहे थे  गुरु के उदय होते ही बारिश का दौर शुरू होगा, कुछ समय के लिए श्रावण की झड़ी लग सकती है।यह योग सर्वत्र वारिस  होने के योग निर्मित करता है, कहीं-कहीं ज्यादा बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो सकता है। 17 अगस्त के बाद नक्षत्र बदलने पर बारिश के समीकरण बदलेंगे।
देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post