नीलकंठेश्वर प्रखंड विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल की जिला बैठक सम्पन्न
आगामी कार्यक्रमों और संगठनात्मक गतिविधियों पर हुई विस्तृत चर्चा
खंडवा। विश्व हिंदू परिषद नीलकंठेश्वर प्रखंड की मासिक जिला बैठक सम्पन्न हुई। बैठक का शुभारंभ भारत माता एवं श्रीराम दरबार के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।
मंच पर विभाग संगठन मंत्री वासुदेव पण्डया, विभाग मंत्री नीलेश महाजन, जिला अध्यक्ष माणक अग्रवाल, जिला मंत्री विनीत सोनी, जिला उपाध्यक्ष नीता दीदी एवं जिला संगठन मंत्री विकास प्रजापति उपस्थित रहे।
बैठक में आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की गई। 4 से 10 सितंबर स्थापना दिवस, 26 सितंबर से 10 अक्टूबर सेवा पखवाड़ा, अखंड भारत संकल्प दिवस और 12-13 सितंबर को सत्संग प्रशिक्षण वर्ग की प्रखंडवार योजना बनाई गई। प्रत्येक प्रखंड में बाल बजरंगी संस्कार केंद्र प्रारंभ करने पर भी विचार हुआ।
श्रद्धेय अशोक जी सिंघल की जन्मजयंती के उपलक्ष्य में 2 अक्टूबर से आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों पर चर्चा हुई। साथ ही बूढ़ा अमरनाथ यात्रा में जाने वाले कार्यकर्ताओं की व्यवस्थाओं और जिले के सातों प्रखंडों में कांवड़ यात्रा की योजना पर भी समीक्षा की गई।
विभाग संगठन मंत्री वासुदेव पण्डया*ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए संगठन की मजबूती, समन्वय और कार्यक्रमों की सफलता पर जोर दिया। बैठक का संचालन जिला मंत्री विनीत सोनी ने किया। बैठक में जिला एवं प्रखंड स्तर पर नए दायित्वों का नियोजन भी किया गया।
बैठक में आदित्य मेहता, विनोद जायसवाल, अजय मालवीया, राकेश बजाज, रोहित चावरे, उत्तम यादव, विकास सातले, रविंद्र शेन्डगे, वीरेंद्र वर्मा, महेंद्र तोमर, नागेश वालंजकर, राजेंद्र यादव, अमित पालीवाल, छाया दीदी, रूपाली दीदी, रश्मि दीदी, आशा दीदी, दीपाली वर्मा सहित जिला एवं प्रखंडों के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
-
Tags:
समाचार
.jpg)