ad

सेवा संकल्प अभियान के तहत वार्ड 22(18) में 'आंगन मिलन सेवा' कार्यक्रम का सफल आयोजन


सेवा संकल्प अभियान के तहत वार्ड 22(18)  में 'आंगन मिलन सेवा' कार्यक्रम का सफल आयोजन

इटारसी । सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत वार्ड 22 सेक्टर 04 के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आंगनवाड़ी सेवाओं को बेहतर बनाना, बच्चों व माताओं के स्वास्थ्य की देखभाल करना और जन-जागरूकता बढ़ाना रहा।  
कार्यक्रम में पार्षद श्रीमती गीता पटेल (सभापति) एवं पर्यवेक्षक दीप्ति शुक्ला मुख्य रूप से उपस्थित रहीं। जन-प्रतिनिधियों के रूप में श्रीमती रुकसाना खान, श्रीमती मानसी गेलानी, श्रीमती अम्बिका सोनी, श्रीमती साधना दुबे और श्रीमती ममता वाजपेयी ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर कार्यक्रम को सफल बनाया।  
स्वास्थ्य संबंधी सेवाओं की देखभाल के लिए स्वास्थ्य ए.एन.एम. सरिता नेलर, आशा कार्यकर्ता सिंधिया तिवारी और अटल बाल पालक रीना तिवारी मौजूद रहीं।  
कार्यक्रम के सुचारू संचालन में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं का विशेष योगदान रहा:
आंगनवाड़ी कार्यकर्ता: किरण दुबे, प्रतिमा दुबे, सरिता मसीह और रजनीबान,राधा मालवीय 
सहायिका: श्रद्धा मिर्छा, संध्या कुशवाहा, तृप्ति दुबे और ममता राठौर,मीना लोगरे 
इस दौरान उपस्थित पदाधिकारियों एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र के बच्चों और माताओं के स्वास्थ्य, पोषण एवं पोषण पर चर्चा की गई।
जनप्रतिनिधि द्वारा आंगनवाड़ी में बच्चों को फल,मिठाई वितरण किए गए साथ ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post