तारण तरण चैत्यालय में मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान हुआ
इटारसी। तारण तरण दिगंबर जैन समाज द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी तारण तरण चैत्यालय जी में मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में कक्षा 5वीं, 8वीं, 10वीं, 12वीं, स्नातक एवं स्नातकोत्तर कक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
सम्मानित विद्यार्थियों में कक्षा 5वीं में अनन जैन, कक्षा 8वीं में आदिश जैन, कक्षा 10वीं में दक्ष जैन, कक्षा 12वीं में अनुश्री जैन, स्नातक में दृष्टि जैन तथा स्नातकोत्तर में ताशु जैन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
समाज के वरिष्ठजनों ने सभी मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। वक्ताओं ने कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत और सफलता समाज के अन्य बच्चों के लिए भी प्रेरणादायक है। शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ते हुए समाज और परिवार का नाम रोशन करने के लिए विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन श्री विवेक जैन ने किया। तारण समाज के अध्यक्ष श्री अतुल जैन ने सभी मेधावी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा जीवन में निरंतर आगे बढ़ने और सफलता की नई ऊंचाइयां प्राप्त करने की प्रेरणा दी।
Tags:
समाचार
