नौ देवियो के दर्शन एवं कान्हा गणगौर मंडल के भजन के लिए उमड़े हजारों की संख्या में श्रद्धालु
रावनपीपल। चैत की नवरात्रि के अवसर पर सिवनी मालवा से 8 किलोमीटर दूर ग्राम रावन पीपल में मुकेश बड़कुल परिवार व्दारा शतचण्डी महायज्ञ एवं देवी महापुराण 108 दुर्गा सप्तशती पाठ नौदेवी मूर्ति स्थापना की गई देवी महापुराण का 9 अप्रैल दिन मंगलवार से प्रारंभ हुआ पूर्णाहुति 17 अप्रैल को दी जायेगी भंडारा एवं शोभा यात्रा कार्यक्रम18 अप्रैल को होगा पुराण वाचक पंडित जितेंन्र्दय जी महाराज(वशिष्ठ) व्दारा पुराण वाचन किया जा रहा है इस कार्यक्रम में गणगौर मंडल व्दारा अपने भजनों की प्रस्तुति दी कार्यक्रम का संचालन ईश्वर जमीदार ने किया उन्होंने बताया हमारे द्वारा सुप्रसिद्ध गणगौर मंडल कान्हा गणगौर मंडल कानपुरा से बुलाया गया मंडल के सुप्रसिद्ध गायक देवेंद्र राजपूत द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी गई कान्हा गणगौर मंडल ने अपने भजनों से श्रद्धालुओं का मन मोह लिया हर भजनों पर सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालुओं द्वारा गायक को पुरस्कार राशि भेंट की जा रही थी नवयुवक सेवा समिति रावन पीपल द्वारा गर्मी के मौसम के कारण प्रतिदिन हजारों की संख्या में पधारे श्रद्धालुओं को जल सेवा दी गई श्रद्धालुओं की संख्या बड़ी संख्या में होने के कारण पंडाल पूरा भरा गया था लेकिन भजनों को सुनने के लिए पंडाल के बाहर श्रद्धालुओं ने खड़े होकर भजनों का आनंद लिया।
.jpg)
