ad

कन्या भोज में कन्याओं ने परिवार जनों को मतदान दिवस पर मतदान केंद्र पर भिजवाने की शपथ ली


 

कन्या भोज में कन्याओं ने परिवार जनों को मतदान दिवस पर मतदान केंद्र पर भिजवाने की शपथ ली

इटारसी। मोहल्ला समिति वार्ड क्रमांक 23 अहिल्या नगर  के द्वारा नवरात्रि पर्व कार्यक्रम के तहत श्री शंकर मंदिर सत्संग सभागार एंगल चाल में कन्या भोज का आयोजन किया गया।

कन्या भोज कार्यक्रम आरंभ होने के पूर्व श्री शंकर मंदिर समिति इंगल चाल की महिला सदस्यों ने श्री शंकर मंदिर के जीर्णोद्धार कार्य को संपन्न कर,भव्य स्वरूप देने में अहम  भूमिका का निर्वहन करने वाले पं जी पी दीक्षित एवं पं राजकुमार दुबे को शाल श्रीफल से सम्मान सम्मानित किया।

इसके उपरांत कार्यक्रम में उपस्थित कन्याओं ने हाथ सामने उठाकर  शपथ ली कि निर्वाचन आयोग की मंसा के अनुसार लोकसभा निर्वाचन कार्य में मतदान शत् प्रतिशत हो को पूरा करने के लिए अपने माता-पिता भाई बहनों रिश्तेदारों एवं पड़ोसियों को 26 अप्रैल को  मताधिकार का उपयोग करने के लिए मतदान केदो पर भेजेंगे।

कन्या भोज कार्यक्रम को सफल बनाने में वार्ड पार्षद राकेश जाधव मौहल्ला समिति अध्यक्ष नवनीत कोहली प्रकाश ताम्रकार सुनील दुबे लक्ष्मी मल्होत्रासविता कंक भारती भोला मधु भोला मायाजूनानिया सुनीता जूनानिया शीतल यादव अनामिका यादव रेनू कोहली दीपक भोला अजय सराठे राजेंद्र दुबे, राजेंद्र चतुर्वेदी विजय दुबे चुन्नी लाल प्रजापति प्रशांत तोमर आदि का सराहनीय योगदान रहा।

कार्यक्रम का संचालन वार्ड पार्षद राकेश जाधव ने किया एवं आभार मौहल्ला समिति अध्यक्ष नवनीत कोहली ने जतलाया।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post