ad

भारत विकास परिषद ,तिलक शाखा की नवनियुक्त कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह


 

भारत विकास परिषद ,तिलक शाखा की नवनियुक्त कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह

इंदौर । सेवा, संस्कार, सहयोग, समर्पण और संपर्क इन पांच आधारभूत स्तंभ पर भारत विकास परिषद की शाखाएं कार्य कर रही है। आज इन पांचो स्तंभों की भूमिका  और भी प्रासंगिक इसलिए हो जाती है  कि इन्हीं के द्वारा स्वस्थ समाज की कल्पना की जा सकती है। प्रांतीय अध्यक्ष व शपथ अधिकारी श्री वीरेंद्र जैन ने यह उधर प्रकट किये।

मुख्य अतिथि समाज सेविका डॉ. माला ठाकुर ने परिषद के सदस्यों की भूमिका की चर्चा करते हुए कहा कि समाज के प्रति अपने दायित्व को लेकर प्रत्येक नागरिक को सजग रहना होगा। उन्होंने कहा कि संगठन में नियम नहीं व्यवस्था होती है, भय नहीं भरोसा होता है, कानून नहीं अनुशासन होता है। संगठन की शक्ति नेतृत्व की क्षमता पर निर्भर करती है। निश्चित रूप से नेतृत्व योग्य है तो संगठन सुदृढ़ होता है।

शपथ के पूर्व मतदान की महत्ता एवं देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी का अहसास दिलाने हेतु सदस्यों द्वारा पोस्टर के माध्यम से मतदान करने की अपील की गई।

  सत्र 2023 - 24 की अध्यक्षा मृदुला गर्ग ने धन्यवाद प्रपत्र के साथ अध्यक्षीय उद्बोधन एवं भारत विकास परिषद की जानकारी प्रेषित की तथा सचिव अजय कांबले द्वारा सचिवीय वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की गई |

 नव नियुक्त अध्यक्ष श्री संजय भाटे , सचिव शिखा नागर सहित सदस्यो को शपथ दिलाई गई | 

स्वागत भारती भाटे, सौम्या जैन, चारुदत्त मंडलोई, दीपा व्यास द्वारा किया गया। संचालन रंजना जैन द्वारा किया गया |

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post