ad

महिला एवं युवती दल ने दी गीत-संगीत की प्रस्तुति : भगवान परशुराम जी के प्रागट्योत्सव के तहत सांस्कृतिक कार्यक्रम जारी


 महिला एवं युवती दल ने दी गीत-संगीत की प्रस्तुति : भगवान परशुराम जी के प्रागट्योत्सव के तहत सांस्कृतिक कार्यक्रम जारी

इटारसी।

जिला सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा आयोजित भगवान परशुराम जी के प्रागट्योत्सव समारोह के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

मंगलवार दोपहर शतरंज-कैरम स्पर्धा के बाद शाम को परशुराम भवन में शाम 6 बजे से महिलाओं एवं युवती दल के लिए गीत संगीत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। समापन अवसर पर विजेता कलाकारों का महिला मंडल की संरक्षक कल्पना शर्मा, अध्यक्ष ज्योति शर्मा, जिलाध्यक्ष जितेंद्र ओझा द्वारा किया गया। निर्णायकों के रूप में गायिका राशि खाड़े, संगीतकार संजय पुरकर रहे। समारोह में भवन की निस्वार्थ भाव से सेवा करने वाले पं. राघवेन्द्र पांडेय, मनोहर तिवारी को भी सम्मानित किया गया। संगीत कार्यक्रम का संचालन राकेश दुबे ने किया। इस अवसर पर संगीत समिति के अखिल दुबे,रजत मिश्रा, जुगल किशोर शर्मा, प्रकाश दुबे, दिनेश उपाध्याय, शैलेंद्र दुबे, जितेंद्र उपरीत, अजय शुक्ला, ज्ञानेंद्र उपाध्याय का सहयोग रहा। समारोह संयोजक अभिषेक तिवारी, अशोक शर्मा, अशोक दुबे, सुनील बाजपेयी, कुलभूषण मिश्रा एवं अन्य सदस्यों ने आभार जताया।

आज बुधवार 8 मई को शाम 6 बजे से महिला एवं युवती दल के सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post