ad

कैरम-शतरंज प्रतियोगिता के साथ हुआ समारोह का आगाज : भगवान परशुराम प्रागट्योत्सव का शुभारंभ


 

कैरम-शतरंज प्रतियोगिता के साथ हुआ समारोह का आगाज : भगवान परशुराम प्रागट्योत्सव का शुभारंभ
इटारसी:
भगवान राम के अवतार विप्र समाज के आराध्य भगवान परशुराम जी के प्रागट्योत्सव का शुभारंभ मंगलवार को परशुराम भवन में हो गया। पहले दिन  जिला सर्व ब्राह्मण समाज शतरंज- कैरम एवं गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शतरंज प्रतियोगिता में कुल 20 प्रतिभागियोंं ने भाग लिया ,जिसमें पथरोटा  के जयकिशोर दुबे ने प्रथम, सात्विक शर्मा ने द्वितीय, अनुज तिवारी , सम्यक मिश्रा ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। कैरम प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग से  अक्षय बाजपेयी प्रथम एवं कृष्णा दुबे उपविजेता रहे। कैरम सीनियर वर्ग में प्रशांत चौबे प्रथम एवं मनोहर तिवारी उप विजेता रहे। इस अवसर सर्व ब्राह्मण समाज के जिला अध्यक्ष जितेन्द्र ओझा नगर अध्यक्ष अशोक शर्मा, सुनील बाजपेयी, अशोक दुबे, ज्ञानेंद्र उपाध्याय, दिनेश उपाध्याय, अविनाश तिवारी, आलोक दीक्षित, अभिषेक तिवारी, राहुल तिवारी, मनोज शर्मा, शैलेन्द्र दुबे, अभिषेक ओझा, शरद दीक्षित, रिषी ओझा, शतरंज संयोजक अजय शुक्ला, राघवेंद्र पांडेय, कैरम प्रतियोगिता के संयोजक- राकेश दुबे, जितेंद्र उपरीत मौजूद रहे।
संगीत प्रतियोगिता का आयोजन:
शाम को भवन में संगीत प्रतियोगिता महिलाओं एवं युवती दल के लिए रखी गई, जिसमें समाज की महिलाओं ने एक से बढ़कर एक गीतों की प्रस्तुति दी। 11 मई को मुख्य समारोह होगा।


देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post