काव्य :
सावन का गीत
सोमवार से श्री गणेश हुआ है श्रावण माह का
प्रीति आयुष्मान योग है शिव की महिमा गाएगा
एक सो सत्तावन बर्ष वीत के सर्वार्थ सिद्धि आया है यह
पूर्ण श्रावण माह जल थल नभ को भाया है
पांच सोमवार का श्रावण माह है मंगलकारी
खुशी में झूमो नाचो गाओ पशु पक्षी नर नारी
पार्थिव शिवलिंग बना कर रहे पंचामृत अभिषेक
विल्व पत्रि शमी से पूजा करते भक्त अनेक
श्रध्दालु अभिषेक कर रहे हैं शिवलिंग का छीर से
भावों मे निर्मलता ला के स्नान कराते नीर से
ओम नमः शिवाय जाप पुरुष वर्ग को हितकारी
खुशी मे झूमो नाचो पशु पक्षी गाओ नर नारी
सहस्त्रार्चन महादेव का विविध सामग्री से पूजा
भोलेनाथ की आराधना का श्रावण माह है ऊंचा
कांवड़िया चल रहे हैं पैदल नंगे पांव सड़कों पे
बोल बम बोल बम भोलेनाथ उर पलकों पे
कांधों पे रक्खी है कांवड़ द्रश्य निराला मनहारी
खुशी मे झूमो नाचो गाओ पशु पक्षी नर नारी
सोमनाथ मल्लिकार्जुन शिव महिमा अमृत बरसा
महाकालेश्वर ऊं कारेश्वर दर्शन से हृदय हर्षा
केदारनाथ भीमाशंकर मन वांछित फल देते
दर पे आए शरणागत के संकट सब हर लेते
काशी विश्वनाथ बनारस ज्योतिर्लिंग जगतारी
खुशी मे झूमो नाचो गाओ पशु पक्षी नर नारी
त्र्यंबकेश्वर वैद्यनाथ को अपने हृदय धारें
नागेश्वर रामेश्वर के दरश नयनों को प्यारे
घुश्मेश्वर व्दादस ज्योतिर्लिंग रज माथे धरना
नीलकंठेश्वर की आराधना सदा ही करते रहना
सोमवती पूर्णिमा श्रावण राखी बंधन खुशियां भारी
खुशी मे झूमो नाचो गाओ पशु पक्षी नर नारी
- शीतल कुमार जैन सलामतपुर
जिला रायसेन मध्य प्रदेश
मोबाइल नंबर 7415538025