ad

नर्मदांचल के एकमात्र बालाजी गणेश ने मोहा नागरिकों का मन


 नर्मदांचल के एकमात्र बालाजी गणेश ने मोहा नागरिकों का मन 

इटारसी। गणेश उत्सव के दौरान देश प्रदेश में श्री गणेश के भक्तों ने उनके विभिन्न स्वरूपों की प्रतिमाओं की स्थापना की, जिनका पिछले 10 दिनों से विधिवत पूजन-पाठ किया जा रहा था। इसी श्रृंखला में इटारसी के सातवीं लाइन में उज्जवल सेवा समिति द्वारा 26 वर्ष में भगवान श्री गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई इस वर्ष की प्रतिमा बालाजी श्री गणेश की झांकी को प्रदर्शित करते हुए स्थापित की गई जिसने नागरिकों का मन मोह लिया। समूचे नर्मदांचल में यह एकमात्र बालाजी स्वरूप में विराजित गणेश प्रतिमा है। 

श्री गणेश के बालाजी स्वरूप का समिति के सदस्यों ने गणेश चतुर्थी के बाद से ही विधि विधान से सुबह-शाम पूजन अर्चन किया रविवार रात पंडाल के समक्ष श्री श्याम बाबा के भजन का कार्यक्रम आयोजित किया गया था जिसमें बड़ी संख्या में धार्मिक श्रद्धालु पहुंचे वहीं सोमवार को बालाजी गणेश की महाआरती एवं महाप्रसादी का आयोजन भी किया गया, जिसमें हजारों लोग सम्मिलित हुए। समिति के सेवादार आशीष सेन ने नागरिकों से अनुरोध किया है कि मंगलवार को अनंत चतुर्दशी के दिन भगवान श्री बालाजी गणेश का हवन एवं दोपहर में भंडारा आयोजित किया गया है जिसमें सभी धर्म प्रेमियों की उपस्थिति अपेक्षित है।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post