आर्यावर्ती सरोज तिवारी संस्कृति विभाग से हुई सम्मानित
लखनऊ । संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश व हिन्दी साहित्य अकादमी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित त्रिदिवसीय कवि सम्मेलन "कवि कुंभ" में कवयित्री एवं साहित्यकार आर्यावर्ती सरोज तिवारी "आर्या" को संस्कृति विभाग ने किया सम्मानित। इस कार्यक्रम का आयोजन इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में किया गया। इस कार्यक्रम में वरिष्ठ एवं कालजयी संगीतकार श्री संतोष आनंद जी, महाभारत के कलाकार युधिष्ठिर गजेन्द्र चौहान, गुरु द्रोणाचार्य सुरेन्द्र पाल, मनीष बाधवा (चाणक्य) और कई अन्य फिल्म के डायरेक्टर और गीतकार उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और पर्यटन मंत्री जय वीर सिंह ने किया। साहित्य अकादमी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक सौरभ जैन सुमन एवं अनामिका जैन अंबर ने इस कार्यक्रम का संचालन किया।कवि कुल के पितामह ओज के प्रख्यात कवि डॉ हरिओम पंवार ने सभी कवियों को बड़े ध्यान पूर्वक सुना और अपना आशीर्वाद प्रदान किया।देश भर के कवि कवयित्रियों ने अपनी प्रतिभा की झलकियां दिखाईं। आर्यावर्ती सरोज तिवारी "आर्या" ने अपने काव्य पाठ से सभी का मन मोह लिया। तथा सम्मान प्राप्त कर लखनऊ का मान बढ़ाया।

