ad

बहराइच से लेखिका शमा परवीन एनसीईआरटी नई दिल्ली हिंदी पखवाड़ा कार्यशाला में प्रतिभाग कर सम्मानित हुई


 बहराइच से लेखिका शमा परवीन एनसीईआरटी नई दिल्ली हिंदी पखवाड़ा कार्यशाला में प्रतिभाग कर सम्मानित हुई 

बहराइच । लेखिका शमा परवीन देश के सबसे बड़े शैक्षिक संस्थान एनसीईआरटी, सीआईईटी नई दिल्ली में हिंदी पखवाड़ा कार्यशाला में प्रतिभाग कर सम्मानित हुई ।

केंद्रीय रास्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआ टी, सीआईटी) हिंदी पखवाड़ा शिक्षक कवि सम्मेलन के तहत डिजिटल शिक्षा में राजभाषा हिंदी का बढ़ता प्रभाव नामक प्रकरण पर दो दिवसीय कार्यशाला में कुशलतापूर्वक प्रतिभाग लेखिका शमा परवीन ने किया। डॉ. रवीन्द्र कुमार प्रभारी राजभाषा हिंदी प्रकोष्ठ, प्रोफ़ेसर राजेंद्र पाल विभागाध्यक्ष मीडिया निर्माण प्रभाग, प्रोफ़ेसर अमरेंद्र प्रसाद बेहेरा संयुक्त निदेशक केंद्रीय शैक्षिक प्रौद्योगिकी संस्थान से हिंदी पखवाड़ा कार्यशाला में कवि सम्मेलन में कविता प्रस्तुति हिंदी पखवाड़ा "हिंदी मेरी राष्ट्र की भाषा" शीर्षक में प्रतिभाग करने पर उच्च अधिकारीगण से लेखिका शमा परवीन को सम्मान पत्र प्राप्त हुआ।

एनसीईआरटी से नाम चयनित होने पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बहराइच के आदेश से शमा ने कार्यशाला में प्रतिभाग किया।

आपको बताते चले शमा परवीन पूर्व माध्यमिक विद्यालय टिकोरा मोड़ में अनुदेशक कला शिक्षिका के पद पर है।

एनसीईआरटी में शमा परवीन की स्वरचित पुस्तक "इल्म की शमा" को एनसीईआरटी (केंद्रीय शैक्षिक प्रौद्योगिकी संस्थान) संयुक्त निदेशक प्रोफेसर अमरेंद्र प्रसाद बेहेरा जी से सम्मान प्राप्त हुआ।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post