गीता श्री साहित्य भारती परिषद का वार्षिक अधिवेशन संपन्न : एक साथ 101 पुस्तकों का विमोचन हुआ
मंडला ।। मंडला (मध्य प्रदेश) से दीप्ति खरे का काव्य संग्रह "अंतर्मन के भाव" एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड के लिए चयनितगीता श्री साहित्य भारती परिषद का तीन दिवसीय वार्षिक अधिवेशन 16अक्टूबर 2024 से 18 अक्टूबर 2024 तक जमालपुर (मिर्जापुर)क्षेत्र के कैमारसूलपुर में संपन्न हुआ। इस मंच से 101पुस्तकों का एक साथ विमोचन किया गया जो कि एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज किया जाएगा। मंडला(मध्य प्रदेश)की दीप्ति खरे का काव्य संग्रह "अंतर्मन के भाव" का चयन एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड के लिए किया गया। इन्हें "गीता श्री साहित्य भूषण सम्मान"से भी सम्मानित किया गया।वार्षिक अधिवेशन में काव्य गोष्ठी का भी आयोजन किया गया जिसमें कवियों ने विभिन्न विषयों पर अपनी रचनाएं प्रस्तुत की।कार्यक्रम में नशा मुक्ति,आओ चलें गांव की ओर,मुंशी प्रेमचंद का साहित्य में योगदान आदि पर भी परिचर्चा हुई।