ad

साल की सबसे चमकीली रात आज 17 अक्‍टूबर को : गुरूवार शाम शरदसुपरमून – सारिका घारू


साल की सबसे चमकीली रात आज 17 अक्‍टूबर को : गुरूवार  शाम शरदसुपरमून – सारिका घारू

नर्मदापुरम । शरदोत्‍सव का चंन्‍द्रमा वैसे तो अपनी 16 कलाओं के साथ चमकने की मान्‍यता के साथ चमकीला माना ही जाता रहा है लेकिन इस बार वैज्ञानिक रूप से आज (17 अक्‍टूबर ,गुरूवार)  को शाम उदित होने वाला चंद्रमा शरद सुपरमून के रूप में साल का सबसे चमकीला चंद्रमा होगा । नेशनल अवार्ड प्राप्‍त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने इसकी जानकारी देते हुये बताया कि चमकता चंद्रमा , पृथ्‍वी से मात्र 3 लाख 57 हजार 3 सौ 64 किमी की दूरी पर रहेगा जो कि इस साल के लिये सबसे कम दूरी है । नजदीकियों के कारण यह अपेक्षाकृत बड़ा और चमकदार दिखेगा । पश्चिमी देशों में इसे हंटर्स मून के नाम दिया गया है ।

भारत के समयानुसार दोपहर बाद 4 बजकर 56 मिनिट पर यह सबसे निकट बिंदु पर आयेगा और इसके लगभग 1 घंटे बाद ही यह पूर्व दिशा में शरदसुपरमून के रूप में उदित होकर रात भर आकाश में अपनी चांदनी बिखेरेगा ।

तो भले ही धार्मिक मान्‍यताओं के अनुसार आप बुधवार रात्रि ही खीर खाकर उत्‍सव मना रहे हों लेकिन चमक के मामले में तो वैज्ञानिक रूप से गुरूवार को ही चंद्रमा की चमक अधिकतम होगी अगर बादल या धुंध बाधा न बने  तो ।

क्‍या होता है सुपरमून

सारिका ने बताया कि पृथ्‍वी के चारों ओर परिक्रमा करता चंद्रमा गोलाकार पथ में नहीं घूमता बल्कि अंडाकार पथ में चक्‍कर लगाता है । इस कारण इसकी पृथ्‍वी से दूरी बढ़कर कभी 406,700 किमी हो जाती है तो कभी यह 356,500 किमी तक पास भी आ जाता है । जब चंद्रमा पृथ्‍वी के पास आया हो और उस समय पूर्णिमा आती है तो चंद्रमा लगभग 14 प्रतिशत बड़ा और 30 प्रतिशत अधिक चमकदार दिखाई देता है। इसे ही सुपरमून कहा जाता है । गुरूवार को साल का सबसे नजदीकी सुपरमून है ।


इस साल के तीन सुपरमून में से 17 अक्‍टूबर का सबसे नजदीकी सुपरमून है


दिनांक                               चंद्रमा की पृथ्‍वी से दूरी


19 अगस्‍त                                361,970 किमी


17 सितम्‍बर                              357,486 किमी


17 अक्‍टूबर                        357,364 किमी


– सारिका घारू @GharuSarika

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post

Popular Items