सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने भूमिपूजन अवसर पर शहर की जनता से कहा... जो काम हो रहा है, उस पर नजर रखना, काम बिगडने पर मत बोलना, काम बिगड न जाए इसलिए पहले बोलना
- इटारसी शहर की प्रमुख सडकों पर 90 लाख रुपये से बनने वाले पाथवे का सांसद और विधायक ने किया भूमिपूजन
- मुख्यमंत्री ग्राम सडक एवं अवसंरचना विकास योजना के तहत होना है कार्य
इटारसी। मुख्यमंत्री ग्राम सडक एवं अवसंरचना विकास योजना के तहत इटारसी शहर में 90 लाख रुपये लागत से विभिन्न प्रमुख सडकों के किनारे बनने वाले पाथवे का भूमिपूजन आज क्षेत्र के सांसद श्री दर्शन सिंह चौधरी, विधायक डॉ सीतासरन शर्मा, नगरपालिका अध्यक्ष इटारसी पंकज चौरे, मप्र तैराकी संघ अध्यक्ष पीयूष शर्मा द्वारा किया गया। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा यह कार्य कराया जाना है।
भूमि पूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने कहा कि काम वाटर लेबल मिलाकर प्रमाणिकता से हो जाए। सांसद श्री सिंह ने शहर की जनता से कहा कि आपको काम खडे होकर देखना है, हमारा काम योजन लाना है, विकास करना है। उन्होंने कहा कि काम बिगने के बाद मत बोलो, काम बिगड न पाए इसलिए पहले बोलें। जनभागीदारी का यही मतलब है। सांसद श्री सिंह ने कहा यह सिर्फ विधायक, नपाध्यक्ष्ा, पार्षद की जिम्मेदारी नहीं है, यह हम सबकी जिम्मेदारी है, क्योंकि यह इटारसी हमारी है और हम सब इसके हैं, यह भाव हमें रखना चाहिए।
विधायक डॉ सीतासरन शर्मा ने कहा कि शहर की सभी प्रमुख सडकों पर पेयबल ब्लॉक लगाकर पाथवे बना रहे हैं, इससे शहर की सुंदरता तो बढेगी ही, साथ में पेयबल ब्लॉक से बरसात का पानी भी जमीन के अंदर जाएगा। उन्होंने कहा कि जल्दी ही सांसद श्री सिंह के साथ बैठकर शहर के प्रमुख मुददों पर चर्चा करेंगे और विकास की गति को तेज गति से आगे बढाएंगे।
नगरपालिका अध्यक्ष पंकज चौरे ने कहा कि क्षेत्र के विधायक डॉ सीतासरन शर्मा ने सौंदर्यीकरण के लिए 90 लाख रुपये दिलाए हैं, इतनी ही राशि सांसद दर्शन सिंह चौधरी भी दिलाएंगे। जिससे लगभग दो करोड रुपये से शहर में विकास कार्य होंगे। नगरपालिका अध्यक्ष श्री चौरे ने आरईएस के अधिकारियों से कहा कि इस बात का ध्यान रखा जाए कि पेयबल ब्लॉक सडक से ऊंचे न हो, सडक का पानी पेयबल ब्लॉक से जमीन के अंदर जाना चाहिए, सडक पर पानी रुकना नहीं चाहिए।
इस भूमिपूजन कार्यक्रम में मप्र तैराकी संघ अध्यक्ष पीयूष शर्मा, सीएमओ रितु मेहरा, भाजपा पिछडा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष जयकिशोर चौधरी, सभापति गीता देवेंद्र पटेल, राकेश जाधव, मंजीत कलोसिया, पार्षद जिमी कैथवास, कुंदन गौर, शुभम गौर, पार्षद प्रतिनिधि हन्नू बंजारा, रमेश धूरिया, राजकुमार यादव, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष पुरानी इटारसी बबीता चौहान, शहर महामंत्री भाजपा राहुल चौरे, उपाध्यक्ष शैलेंद्र दुबे, विधायक प्रतिनिध देवेंद्र पटेल, पूर्व पार्षद अभिषेक कनौजिया, विधायक प्रतिनिधि देवेंद्र परिहार, आशीष मालवीय, आरईएस से ईई केएस मिर्धा, एसडीओपी लिली इक्का, इंजीनियर रोहित यादव, कांटेक्टर आशीष सोलंकी सहित अन्य मौजूद थे।

