ad

लागा चुनरी में दाग : इंटरनेशनल डांस फेस्टिवल ,उद्भव उत्सव के दूसरे दिन ग्रुप डांस में देश-विदेश की टीमों ने दी एक से बढ़कर एक मनमोहक प्रस्तुतियां


 लागा चुनरी में दाग : इंटरनेशनल डांस फेस्टिवल ,उद्भव उत्सव के दूसरे दिन ग्रुप डांस में देश-विदेश की टीमों ने दी एक से बढ़कर एक मनमोहक प्रस्तुतियां 

क्लासिकल डांस में फ्यूजन की मिक्सिंग ने श्रोताओं को किया रोमांचित, कलरफुल डांस ने मोह लिया मन 

ग्वालियर। क्लासिकल डांस में फ्यूजन को मिक्स कर नारी शक्ति की  महिमा को मंडित किया गया तो वहीं बरसाना के लोकनृत्य में श्रीकृष्ण संग गोपियों की फूलों की होली ने रंगों की बहार का अहसास कराया दिया। मयूर नृत्य की धमाकेदार और शानदार प्रस्तुति ने मन मयूरा कर दिया। 

संतरगी डांस की यह मनभावन प्रस्तुतियां देखने को मिलीं उद्भव उत्सव में, जहां देश-विदेश के कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रगुग्ध कर दिया। 

उद्भव स्पोर्ट्स एंड कल्चरल एसोसिएशन के चार दिवसीय इंटरनेशनल डांस फेस्टिवल ग्रीनवुड पब्ल्कि स्कूल उद्भव उत्सव के दूसरे दिन भारतीय पर्यटन एवं यात्रा प्रबंधन संस्थान (आईआईटीटीएम) के सभागार में ग्रुप डांस का आयोजन किया। 

आईआईटीटीएम के डायरेक्टर डॉ. आलोक शर्मा, वाणी माधव, मानसी सक्सेना, रुचि गुप्ता, संस्था के अध्यक्ष डॉ. केशव पाण्डेय, सचिव दीपक तोमर एवं ग्रीनवुड स्कूल की डायरेक्टर किरण भदौरिया ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान लगातार पांच घंटे ततक 24 धमाकेदार प्रस्तुतियों ने सभी को रोमाचित कर दिया।  कथक विद्या निकेतन ग्वालियर की प्रस्तुति लागा चुनरी में दाग ... तू क्रोध की मशाल है..फ्यूजन डांस से लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया। संचालन अभीक जैन और यशस्वी शर्मा ने किया।

 ये रहीं निर्णायक 

ग्रुप डांस में निर्णायक की भूमिका वाणी माधव गुड़गांव, मानसी सक्सेना जालंधर एवं रुचि गुप्ता दिल्ली ने निभाई। इन्होंने बेहतरीन परफॉर्मेंस करने वाली टीमों का अगले राउंड के लिए चयन किया। 

इन कैटेगरी में किया डांस 

ग्रुप डांस में स्कूल क्लासिकल, ओपन क्लासिकल, स्कूल सेमी क्लासिकल, ओपन सेमी क्लासिकल, स्कूल फॉक और ओपन फॉक कैटेगरी में डांस की प्रस्तुतियां हुई। इनमें देश की सभी टीमों के साथ विदेशी टीम में श्रीलंका के कलाकारों ने भी अपने देश की लोकसंस्कृति को प्रदर्शित करने वाली प्रस्तुति दी।  

-- इन्होंने की परफॉरमेंस 

-- स्कूल क्लासिकल : विद्या देवी जिंदल हिसार, श्री सत्य साईं विद्या विहार इंदौर,  क्वींस कॉलेज इंदौर, डीपीएस गुड़गांव सेक्टर 45, द ़लॉरेंस स्कूल ऊंटी तमिलनाडु।

-- ओपन क्लासिकल : कथक विद्या निकेतन ग्वालियर, नेशनल स्कूल ऑफ कथक इंदौर, गंधर्व अकादमी इंदौर, शिखा डांस एकेडमी 

स्कूल सेमी क्लासिकल 

डीपीएस इंटरनेशनल गुड़गांव, सेठ एमआर जयपुरिया लखनऊ,. विद्या देवी जिंदल स्कूल हिसार, डीपीएस गुड़गांव सेक्टर-45 गुड़गांव,

ओपन-सेमी क्लासिकल

माधव इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस ग्वालियर, कथक विद्या निकेतन ग्वालियर, नेशनल स्कूल ऑफ कथक इंदौर, गंधर्व अकादमी इंदौर.

स्कूल फॉक 

सत्य साईं विद्या विहार इंदौर, क्वींस कॉलेज इंदौर, आरकेवीएम ग्वालियर, ग्रीवुड पब्लिक स्कूल ग्वालियर, विद्या देवी जिंदल स्कूल हिसार एवं लॉरेंस स्कूल ऊंटी 

ओपन फॉक 

गंधर्व अकादमी इंदौर

आज के कार्यक्रम 

उद्भव उत्सव के तीसरे दिन 17 अक्टूबर गुरुवार को सुबह 9 बजे से आईआईटीटीएम में सोलो डांस की प्रस्तुति होगी। जबकि शाम 5 बजे से आदित्यपुरम स्थित ग्रीनवुड पब्लिक स्कूल में भारतीय टीमों का फायनल राउंड होगा और विदेशी टीम परफॉर्मेंस करेंगीं ।

प्रेषक :   मुकेश तिवारी पत्रकार ग्वालियर

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post