ad

आज 5 अक्‍टूबर को सिंदूरी शाम में दिखेगी समीपता शुक्र और चन्‍द्र की – सारिका


 

आज  5 अक्‍टूबर को  सिंदूरी शाम में दिखेगी समीपता शुक्र और चन्‍द्र की – सारिका

नर्मदापुरम । आज  (शनिवार 5 अक्‍टूबर) नवरात्रि की शाम दक्षिण - पश्चिमी आकाश में सूर्य के अस्‍त होने के तुरंत बाद हंसियाकार चंद्रमा और बिंदी के रूप में चमकता शुक्र जोड़ी सी बनाते दिखेंगे । बिना किसी टेलिस्‍कोप के खाली आंखो से ही दिखने जा रही इस घटना की जानकारी देते हुये नेशनल अवार्ड प्राप्‍त सारिका घारू ने बताया कि वीनस और मून आपस में सिमटे से 5 डिग्री से कम के अंतर पर होंगे ।  इस नजदीकियों को टेक्‍नीकल रूप से एपल्‍स कहा जाता है ।

सारिका ने बताया कि ये खगोलीय जोड़ी क्षितिज से लगभग 14 डिग्री उपर रहकर धीरे-धीरे नीचे आते जायेंगे । इस जोड़ी को सूर्यास्‍त के बाद 1 घंटे से कुछ अधिक समय तक देखा जा सकेगा । इस समय हंसियाकार चंद्रमा माईनस 9.9 के मैग्‍नीटयूड से चमक रहा होगा तो वीनस माईनस 4 मैग्‍नीटयूड से चमक रहा होगा ।

तो मत चूकिंये किसी खुले स्‍थान से इस मनोहर आकाशीय जोड़ी से साक्षात्‍कार करने के लिये । ध्‍यान रखिये ये सिंदूरी शाम को यह समीपता दिखेगी केवल सीमित समय तक ही ।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post