ad

सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया


 

सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया 

इटारसी । नगर के सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय मालवीयगंज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता के उद्देश्य से कार्यशाला का आयोजन किया गया। शाला की कक्षा नवीं से बारहवीं की छात्राओं एवं समस्त शिक्षिकाओं को कार्यशाला के माध्यम से नर्मदापुरम की सुप्रसिद्ध चिकित्सिक डॉ श्रीमती सुष्मीत श्रीवास्तव - स्त्री रोग विशेषज्ञ का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। डॉ श्रीवास्तव ने स्त्री स्वास्थ्य से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने विचार रखे एवं महत्वपूर्ण सुझाव दिये। कार्यक्रम का आयोजन न्यास कॉलोनी इटारसी स्थित बालाजी हॉस्पिटल के सौजन्य से किया गया। अतिथि स्वागत शिक्षिका सुरेखा शर्मा, ममता श्रीवास्तव, मनीषा सोनार द्वारा किया गया। 

प्रबोधन उपरांत डॉ श्रीमती सुष्मीत श्रीवास्तव द्वारा छात्राओं का जिज्ञासा समाधान किया गया। समिति उपाध्यक्ष अभिषेक तिवारी एवं प्राचार्य बृजबिहारी त्रिपाठी द्वारा स्मृतिचिन्ह भेंट कर आभार प्रकट किया गया। इसी क्रम में अगले माह विद्यालय में स्वास्थ्य परामर्श एवं जाँच शिविर का आयोजन किया जायेगा।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post