मां दुर्गा धाम मंदिर में दशहरा पर्व पर हुआ कन्यापूजन,भोज एवं भंडारा, माता के जयकारों से गुजायेमान हुआ क्षेत्र
खंडवा।। किशोर नगर जूनियर एलआईजी स्थित आस्था केंद्र मां दुर्गाधाम मंदिर में क्षेत्रवासियों द्वारा शारदीय नवरात्र पर्व घटस्थापना के साथ बड़ी श्रद्धा पूर्वक मनाया गया। पर्व के दौरान नों दिनों तक धार्मिक अनुष्ठानों के साथ ही दशहरा पर्व पर महामाई का भंडारा हुआ। यह जानकारी देते हुए मंदिर प्रवक्ता निर्मल मंगवानी ने बताया कि इस अवसर पर नौवमी को पंडित श्याम सरमंडल के वैदिक मंत्रों के मध्य हवन यज्ञ संपन्न हुआ। वहीं शनिवार को मंदिर में क्षेत्रवासियों द्वारा मां दुर्गा की पूजा पश्चात परंपरानुसार माता स्वरुपा नन्ही मुन्नी बालिकाओं का पूजन कर कन्या भोज के साथ भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान कमलेश राठौर, छाया राठौर, सोनू लाड़, माधुरी लाड, देवेंद्र खडायते, नीलिमा खडायते, हितेश कुमार गंगराड़े, दीपिका गंगराड़े, इंद्रजीत सांवले, अर्चना सांवले, वंदना राठौर, लालू राठौर, नेहा कटारे, कलाबाई यादव, मीरा लाड़, नेहा, ज्योति मंगवानी, कुमकुम उपाध्याय, शीवि लाड़, नीलम मेहरा, अंजुला चित्तौड़े, धानीबाई चावड़ा, रंजीता चौहान, निर्मल मंगवानी, खैमचंद जेठवानी, जया खंडेल, पंजीता गाठे, अरुणा हेरी, प्रीति मोहिदे, कांति दायने, ज्योति दायने, नेहा दयाल, राजकुमारी गिननारे आदि मातृशक्ति सहित क्षेत्रवासियों ने प्रसादी ग्रहण की।

