ad

" भारत का गौरवशाली इतिहास एवं संघर्ष काल" विषय पर छात्र छात्राओं को दी जानकारी


 

" भारत का गौरवशाली इतिहास एवं संघर्ष काल" विषय पर छात्र छात्राओं को दी जानकारी

इटारसी । सरस्वती शिशु मंदिर इटारसी में दो दिवसीय "दिशाबोध शिविर" के द्वितीय दिवस के प्रथम सत्र में मुख्य वक्ता स्वरूप विद्यालय के पूर्व छात्र एवं व्यवसायी  कमल प्रकाशवल्लभ सोनी ने "भारत का गौरवशाली इतिहास एवं संघर्ष काल" विषय पर छात्र छात्राओं को संबोधित किया। फिर शैक्षणिक भ्रमण हेतु विद्यार्थियों ने स्थानीय बैंक ऑफ इण्डिया शाखा में जाकर बैंकिंग संबंधित कामकाज समझा। 

तत्पश्चात नगर के प्रसिद्ध श्री पशुपतिनाथ धाम मंदिर के दर्शन किये तथा मंदिर परिसर में स्वच्छता कार्य किया। मंदिर समिति प्रमुख श्री मेहरबान सिंह चौहान ने शिक्षकों सहित छात्र छात्राओं के स्वागत उपरांत सम्पूर्ण परिसर का भ्रमण करवाया।

द्वितीय सत्र में राष्ट्रीय कवि संगम नर्मदा पुरम के जिलाध्यक्ष एवं उद्घोषक श्री सुनील बाजपेई ने पब्लिक स्पीकिंग एवं मंच संचालन विषय पर विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। तृतीय सत्र में आर्ट्स एंड क्राफ्ट तथा ग्रुप एक्टिविटी हुई। समापन सत्र में समिति उपाध्यक्ष श्री अभिषेक तिवारी ने विद्यार्थियों से चर्चा की जिसमे सभी ने इस दिशाबोध शिविर के अनुभव साझा किये।

उल्लेखनीय है कि विद्याभारती द्वारा प्रदेश के सभी सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालयों में स्टूडेंट्स के व्यक्तित्व के समग्र विकास हेतु इस प्रकार के अनूठे आयोजन लगातार किये जाते हैं।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post