ad

वरिष्ठ नागरिक मंच की मासिक बैठक में, मंच के रजत जयंती वर्ष कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा हुई ।


 

वरिष्ठ नागरिक मंच की मासिक बैठक में, मंच के रजत जयंती वर्ष कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा हुई 

इटारसी । वरिष्ठ नागरिक मंच की मासिक बैठक का आयोजन गोठी धर्मशाला के कक्ष में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंच अध्यक्ष डॉ अनिरुद्ध शुक्ला ने की‌।

 राष्ट्रगान जन गण मन के केसाथ बैठक आरंभ हुई।

 मासिक बैठक की गतिविधियों की जानकारी देते हुए प्रवक्ता राजकुमार दुबे ने बतलाया कि मंच की परंपरा के अनुसार मंच सदस्यों राजकुमार दुबे ,कमलेश कुमार गुप्ता ,जयप्रकाश अग्रवाल, राजेंद्र कुमार दुबे के जन्म दिवस कार्यक्रम का आयोजन कर बधाई दी गई एवं उपहार सामग्री भेंट की गई।

 इस अवसर पर गोठी धर्मशाला के मैनेजर श्यामलाल भारती के 91 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर मंच परिवार द्वारा उनको पुष्प गुच्छ,शाल, श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया।

बैठक में सुनील बाजपेई ने मंच की स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने पर रजत जयंती वर्ष में प्रकाशित होने वाली स्मारिका की रूपरेखा पर चर्चा की। 

मंच अध्यक्ष डॉ शुक्ला ने वरिष्ठ नागरिक मंच के संविधान में समयानुसार संशोधन हो , रजत जयंती वर्ष  बैच बनाने , चूरना वन अभ्यारण की सैर पर चलने आदि विन्दुओं पर अपने विचार रखें।

मासिक बैठक में मंच सदस्यों डॉ ज्ञानेंद्र नाथ पांडे, डॉ के एस उप्पल, राजेंद्र दुबे ,राजकुमार दुबे, सुषमा परमहंस ,सुनील बाजपेई ,रामकिशोर चौरे, विजय शंकर द्विवेदी आदि सदस्यों से की उपस्थिति रही।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post