ad

इष्ट की आराधना और प्रार्थना ईश्वर के समीप पहुंचने की सीढ़ी है : मानस प्रवक्ता प. दशरथ भाईजी


 

इष्ट की आराधना और प्रार्थना ईश्वर के समीप पहुंचने की सीढ़ी है : मानस प्रवक्ता प. दशरथ भाईजी

विबोध एवं केटीआरसी द्वारा प्रकाशित संग्रह देवस्थानों पर समर्पित किया 

मन्दसौर से डॉ घनश्याम बटवाल की रिपोर्ट

मन्दसौर । अद्वितीय अष्टमुखी पशुपतिनाथ महादेव मंदिर में विबोध प्रीस्कूल एवं केटीआरसी प्रबंध संस्था द्वारा प्रकाशित " आराधना " पुस्तिका की प्रथम प्रति समर्पित करते हुए अंतरराष्ट्रीय मानस प्रवक्ता एवं कथाकार पंडित दशरथ भाईजी ने कहा कि इष्ट की आराधना और प्रार्थना ईश्वर के समीप पहुंचने की सीढ़ी है । मन को एकाग्र भाव से इष्ट के प्रति समर्पण ही सच्ची आराधना है

इससे संतोष और सच्चा आनंद प्राप्त होता है । 

पंडित दशरथ भाईजी ने " आराधना " 

पुस्तिका संग्रह प्रकाशन की सराहना की और कहा कि मंगलाचरण , श्रीराम स्तुति , प्रातः कालीन , सायं कालीन प्रार्थना , देवी देवताओं की प्रचलित आरतियां , कनकधारा स्त्रोत , मधुराष्टकम , रुद्राष्टक सहित उपयोगी सामग्री एक साथ इस संग्रह में समाहित है जो धर्म और अध्यात्म से जुड़े श्रद्धालुओं और जन सामान्य के लिए उपयुक्त है ।

"आराधना " के इस संग्रह में आदित्य हृदय स्त्रोत्र , गुरु वंदना , भगवान धन्वंतरि आरती भी शामिल हैं । मुखपृष्ठ पर  अंचल के प्रमुख देवस्थानों पशुपतिनाथ , श्री गणेश , तलाई वाले बालाजी , एवं नालछा माताजी के रंगीन चित्र प्रमुखता लिए गए हैं ।

इसकी प्रथम प्रति पशुपतिनाथ महादेव , नालछा माताजी , तलाई वाले बालाजी और जनकुपुरा गणपति चौक के श्री गणेश मंदिर में समर्पित की गई । मुक्ति धाम स्थित गुप्तानन्द आश्रम में स्वामी श्री नारायणानंद जी को भेंट की ।

आराधना पुस्तिका समर्पण अवसर पर पंडित दशरथ भाईजी , पंडित राकेश भट्ट , जिला प्रेस क्लब अध्यक्ष श्री पुष्पराजसिंह राणा , ब्राह्मण समाज अध्यक्ष पंडित दिलीप शर्मा , बालाजी मंदिर ट्रस्ट कार्यकारी अध्यक्ष श्री जयप्रकाश सोमानी , मानव अधिकार आयोग सदस्य एवं वरिष्ठ पत्रकार श्री ब्रजेश जोशी , पार्षद एवं समाजसेवी श्री सुनील बंसल , जिला धार्मिक उत्सव समिति संयोजक श्री विनय दुबेला , श्री राजेश गुर्जर ,पंडित गोविंद जी , डॉ रवींद्र पाटीदार , धर्मसेवी श्री प्रधुम्न शर्मा , पशुपतिनाथ मंदिर प्रबंध समिति प्रबंधक श्री राहुल रुनवाल , पंडित भूपेंद्र शर्मा , समाजसेवी श्री राजेन्द्र चाष्टा , श्री दिनेश बैरागी , श्री वरदीचंद कुमावत ,  घनश्याम सिंह सोलंकी , श्री राजेश चौहान , श्री निरंजन भारद्वाज , श्री प्रकाश कल्याणी श्री दिनेश व्यास , दशपुर जागृति संगठन अध्यक्ष डॉ देवेंद्र पुराणिक , श्री अजय सिखवाल , श्री महेश शर्मा ,श्री अजय तिवारी , श्री ईश्वर पाटीदार सहित अन्य गणमान्य जन उपस्थित थे ।

प्रकाशक एवं वरिष्ठ पत्रकार डॉ घनश्याम बटवाल ने सभी देवस्थानों पर पुस्तिका अतिथियों के साथ समर्पित की । आपने बताया कि नित्य आराधना प्रार्थना करने वाले महानुभावों को निःशुल्क भेंट करेंगे 

आभार समाजसेवी श्री राजेन्द्र चाष्टा ने माना ।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post