ad

समाजसेवी हरि प्रसाद तिवारी " संयुक्त परिवार के मुखिया सम्मान " से सम्मानित


 समाजसेवी हरि प्रसाद तिवारी " संयुक्त परिवार के मुखिया सम्मान " से सम्मानित

धनबाद - धनबाद समाहरणालय से अवकाश प्राप्त पूर्व वरीय सहायक, रोआम निवासी समाजसेवी श्री हरि प्रसाद तिवारी को रेलवे ऑडिटोरियम ,धनबाद में "मिशन एयरपोर्ट धनबाद समूह " द्वारा आयोजित एक सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत संयुक्त परिवार के बुजुर्ग मुखिया सम्मान से सम्मानित किया गया। इनके साथ इनके सुपुत्र समाजसेवी कृष्ण कुमार तिवारी,एवं झारखंड सरकार से सम्मानित खोरठा के मशहूर साहित्यकार, कवि, लोकगायक ,फ़िल्मलेखक, निर्देशक एवं गीतकार विनय तिवारी, श्रीमती बुलु देवी,रुद्रप्रताप तिवारी को भी सम्मानित किया गया।इस  कार्यक्रम  में मुख्य रूप से  धनबाद के सर्वांगीण विकास हेतु समाज के पहलुओं की अहम भूमिका पर चर्चा परिचर्चा की गई। मौके पर राजीव शर्मा ,अनिल कुमार जैन,सोमनाथ पूर्ति, ड़ॉ निर्मल डोरोलिया, गोपाल सिंह, पूजा रत्नाकर, ममता बनर्जी, वी,के,दुबे, प्रोफेसर मृत्युंजय भूषण सिंह,मिलन सिंह, राजेन्द्र रजवार,इमरान मल्लिक,आसिफ इकबाल, आर.के.प्रसाद, इत्यादि लोग मौजूद थे।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post