महाविद्यालयींन जिला स्तरीय शतरंज पुरुष व महिला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया
ग्वालियर । पार्वती बाई गोखले विज्ञान महाविद्यालय ग्वालियर में अंतर महाविद्यालयींन जिला स्तरीय शतरंज पुरुष व महिला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।। इस प्रतियोगिता में ग्वालियर जिले के विभिन्न शासकीय एवं अशासकीय महाविद्यालय की पुरुष व महिला टीमों ने भाग लिया।
प्रतियोगिता के पहले दिन उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. ए .के. सक्सेना (सेवानिवृत्त वरिष्ठ क्रीड़ा अधिकारी महाराजा मानसिंह कॉलेज ) एवं विशिष्ट अतिथि के रूप डॉ राजेंद्र वैदय ( शासी निकाय के अध्यक्ष) उपस्थित रहे ।उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरणीय उद्बोधन देकर उनका उत्साहवर्द्धन किया। साथ ही मंच पर क्रीड़ा समिति के अध्यक्ष डॉ विजय कुमार गुप्ता , क्रीड़ा अधिकारी प्रशांत पांडे एवं उपस्थित रहे। महाविद्यालय के प्राचार्य मेजर डॉ. सुनील पाठक द्वारा कार्यक्रम की अध्यक्षता की गयी। प्राचार्य द्वारा स्वागत भाषण एवं टूर्नामेंट प्रारंभ की घोषणा की गई ।इस प्रतियोगिता में 11 पुरुष एवं छः महिला टीमों ने भाग लिया।
प्रतियोगिता के दूसरे दिन समापन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ राजेंद्र सिंह गुर्जर (पूर्व निदेशक शारीरिक शिक्षा जीवाजी विश्वविद्यालय) उपस्थित रहे। इस सत्र की अध्यक्षता डॉ. प्रदीप वाजपेयी (पूर्व प्राचार्य माधव महाविद्यालय एवं वर्तमान में मुख्य प्रशासनिक अधिकारी मध्य भारत शिक्षा समिति) द्वारा की गई। क्रीड़ा समिति के अध्यक्ष विजय गुप्ता एवं प्रभारी प्राचार्य डॉ कमल कुमार जैन भी मंचासीन रहे।
शतरंज प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में एम. एल. बी. कॉलेज विजेता एवं भगवत सहाय शासकीय कॉलेज उपविजेता रहे।महिला वर्ग में क़े. आर. जी. कॉलेज विजेता एवं एस.ओ. एस. जीवाजी उपविजेता रहे। मंचासीन सभी अतिथियों द्वारा विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए। कार्यक्रम का संचालन डॉ.वंदना सेन द्वारा किया गया । आभार प्रदर्शन त्रिष्टुप चंसौलिया द्वारा दिया गया।
- प्रेषक : मुकेश तिवारी पत्रकार ग्वालियर:

