ad

महापौर की मेजबानी से गदगद हुए विदेशी मेहमान : उद्भव उत्सव में शिरकत करने आए देश-विदेश के मेहमानों को महापौर ने दिया स्नेह भोज


 

महापौर की मेजबानी से गदगद हुए विदेशी मेहमान : उद्भव उत्सव में शिरकत करने आए देश-विदेश के मेहमानों को महापौर ने दिया स्नेह भोज

*-- विदेशियों को भाए भारतीय लजीज व्यंजन*

-- अतिथि सत्कार से खुश हुए परिषद के कर्मचारी 

*-- महापौर ने स्मृति चिंह देकर किया सम्मानित*

महापौर डॉ. शोभा सिकरवार आज अलग ही अंदाज में नजर आईं। उन्होंने विदेशी मेहमानों के साथ जमकर फोटो खिचवाई तो उनको ग्वालियर की यादें कायम रखने के लिए स्मृति चिंह भेंट कर सम्मानित भी किया। देश-विदेश से आए मेहमान भी महापौर की मेजबानी से गदगद नजर आए।  

मौका था जल विहार स्थित महापौर कार्यालय का, जहां महापौर डॉ. शोभा सिकरवार ने देश-विदेश के मेहमानों को स्नेह भोज पर आमंत्रित किया था। 

उद्भव स्पोर्ट्स एडं कल्चरल एसोसिएशन की ओर से आयोजित किए जा रहे चार दिवसीय अंतरराष्ट्रीय डांस फेस्टिवल ग्रीनवुड पब्लिक स्कूल उद्भव उत्सव में भाग लेने आए बुल्गारिया, नीदरलैंड, किर्गिजस्तान और श्रीलंका सहित देश के विभिन्न प्रांतों के करीब एक हजार कलाकारों के लिए महापौर ने स्नेह भोज का आयोजन किया था। 

इस दौरान विदेशी कलकारों ने भारतीय लजीज व्यंजनों का स्वाद चखा और भोजन की जमकर तारीफ की। साथ ही वे महापौर की सरलता और सहजता को देख खासे प्रभावित हुए। 

संस्था के अध्यक्ष डॉ.केशव पाण्डेय एवं सचिव दीपक तोमर ने सभी टीम लीडरों की महापौर से भेंट कराई। इस दौरान महापौर ने सभी विदेशी मेहमानों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया और ग्वालियर की यादें बनीं रहने के लिए उन्हें ऐतिहासिक दुर्ग की प्रतिमा वाले स्मृति चिंह भेंट किए। 

महापौर ने कहा कि उद्भव उत्सव संस्कृतियों के आदान-प्रदान का प्रमुख केंद्र बन गया है। ग्वालियर को सिटी ऑफ म्यूजिक का दर्जा दिलाने में उद्भव संस्था का विशेष योगदान रहा है। इस तरह के आयोजन देश-विदेश की संस्कृतियों को समझने का मौका देते हैं और ग्वालियर को विदेश में नई पहचान दिलाते हैं।

प्रेषक 

 मुकेश तिवारी 

वरिष्ठ पत्रकार ग्वालियर

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post